पवन सिंह के घर आया नया मेहमान, पत्नी ज्योति सिंह के साथ किया स्वागत

पवन सिंह ज्योति सिंह

भोजपुरी पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह के घर पर नया मेहमान आया है। खास बात यह है कि यह मेहमान होली के मौके पर पवन सिंह के घर पर आया है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने खुद इसका स्वागत किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि पवन सिंह का अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद चल रहा था। लेकिन बता दें कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच झगड़ा खत्म हो चुका है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

लड़ाई खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर अक्सर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का फोटो और वीडियो वायरल होता रहता है। अब अक्सर ही दोनों कपल को एक साथ देखा जाता है। लेकिन एक समय था जब इनके बीच झगड़े की वजह से नौबत तलाक तक आ गई थी। बिहार के आरा कोर्ट में दोनों का केस चल रहा था।

पवन सिंह के घर में नया मेहमान आया है यह सुनकर कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। लेकिन यह बात सच है। आईए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

पवन सिंह ने खरीदी लग्जरी कार

बता दें कि होली के मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच झगड़ा खत्म होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें पवन सिंह अपनी पत्नी का हाथ थाम कर गाड़ी के शोरूम में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो देखकर उनके फैन इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि पवन सिंह ने अपनी पत्नी को नई कार गिफ्ट दी है। वीडियो में पवन सिंह कार से पर्दा हटाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह पवन सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लेटी हुई दिखाई दे रही हैं।

दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नई गाड़ी की पूजा करते हुए भी नजर आ रहे हैं। ज्योति सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, नजर ना लगे।

फैन हुए खुश

पवन सिंह और ज्योति सिंह को एक साथ देखकर फैंस के अंदर खुशी का माहौल है। पवन सिंह के फैंस इस बात से खुश हैं कि दोनों का झगड़ा खत्म हो चुका है। लोगों का मानना है कि कपल को अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहिए। बता दें कि बीते दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें पवन सिंह और ज्योति सिंह एक सोफे पर बैठकर आपस में बातचीत करते हुए भी दिखाई दे रहे थे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now