जानिए क्या कहता है यूपी में लॉकडाउन का नया फॉर्मूला

लॉकडाउन का नया फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब कोरोना से बचाव के लिए नया फॉर्मूला अपना रही है। इस फॉर्मूले के अनुसार अब यूपी में हर हफ्ते लॉकडाउन लगने वाला है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए दो दिनों का लॉकडाउन 10 जुलाई की रात 10 बजे से 13 जुलाई 2020 को सुबह 5 बजे तक लागू किया गया है।

हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे दफ्तर और बाजार

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए योगी सरकार ने लॉकडाउन का नया फॉर्मूला लागू करने का फैसला लिया है। बदले नियमों के मुताबिक, अब राज्य में सरकारी और सभी प्राइवेट दफ्तर और बाजार हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे। शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बंदी रहेगी। हालांकि बंदी के दौरान भी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। अगर इससे संक्रमण में कुछ कमी आती है तो यह नियम आगे भी जारी रहेगा।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन शुरू हो चुका है। इस लॉकडाउन के तहत सिर्फ एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े हुए लोगों को ही बाहर निकलने की अनुमति है।

क्यों यह लॉकडाउन है पहले से अलग?

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

इस लॉकडाउन की प्रक्रिया पहले की लॉकडाउन की तुलना में अलग है। पहले लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रखे गए थे। लेकिन अनलॉक के पहले चरण की शुरूआत होते ही आम लोगों के लिए प्रदेश के सभी धार्मिक स्थल खोल दिए गए थे। सभी धार्मिक स्थल इस 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान भी खुले हुए हैं। हालांकि इस दौरान वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनका पालन करना अनिवार्य है।

यूपी में 35000 से ज्यादा कोरोना केस

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 35 हजार 92 केस हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 11,490 है जबकि 22,689 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से 913 लोगों की अबतक मौत हुई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

जानिए क्या कहता है यूपी में लॉकडाउन का नया फॉर्मूला

लॉकडाउन का नया फॉर्मूला
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts