पढ़ाई में ध्यान लगाने के आसान मंत्र जानिए, बढ़ेगी एकाग्रता

पढ़ाई में ध्यान

पढ़ाई में ध्यान लगाने का तरीका- ऐसा देखा गया है कि कई छात्र पढ़ने में तो काफी प्रबल होते हैं लेकिन जब भी पढ़ाई करने बैठते हैं तो उनका ध्यान भटक जाता है। किताब के खुले पन्ने छात्र को निहार रहे होते हैं लेकिन छात्र का ध्यान कहीं और होता है। दूसरी तरफ यह भी देखने को मिलता है कि कई छात्र पढ़ाई तो गंभीरता से करते हैं लेकिन पढ़ी हुई बातों को याद नहीं रख पाते हैं। तो आपको बता दें कि इस तरह कि सभी समस्याओं का निदान श्रीरामचरित्रमानस के मंत्र से संभव है।

बचपन में छात्रों को पढ़ाई से ज्यादा खेलकूद में रूचि होती है। ज्यादातर बच्चों में पढ़ाई को लेकर हमेशा ही चिड़चिड़ापन पाया जाता है। बच्चे किताबों को कम पलटते हैं और अपने मन से पढ़ाई करते हैं। बच्चों की इस दिनचर्या से उनके माता-पिता चिंतित रहते हैं। लेकिन रामचरित्रमानस के इस मंत्र से उनकी परेशानियाँ दूर हो जाएंगी।

मंत्र के प्रयोग एकाग्रता बढ़ाने में सहायक

ऐसा अगर छात्र किताबों के अध्‍ययन के साथ-साथ नियमित रूप से मंत्र बोलकर जाप करें तो इससे एकाग्रता बढ़ती है। छात्र का पढ़ाई-लिखाई में उत्‍साह बढ़ता है। कहा जाता है कि यह मंत्र प्रभु की कृपा से विद्या फलदायी होती है। यह मंत्र श्रीरामचरित्रमानस में भगवान राम के बाल्यावस्था का है।

मंत्र है…

गुरगृहं गए पढ़न रघुराई। अलप काल विद्या सब आई।।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

श्रीरामचंद्रजी और उनके भाई जैसे ही किशोरावस्‍था में पहुंचे, उन्‍हें विद्या अर्जित करने के लिए गुरु आश्रम भेज दिया गया। थोड़े ही समय में उन्‍हें सभी विद्याएं आ गईं। आज भी भगवान राम के कई उदाहरण रोज की दिनचर्या में भी दिए जाते हैं।

श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों और दोहों का मंत्र के रूप में प्रयोग पुराने समय से प्रचलित है। ध्‍यान रखने वाली बात यह है कि कोई भी मंत्र साधक के विश्‍वास के मुताबिक ही फल देता है। इसलिए भगवान पर आस्था होना जरूरी है, तभी आप किसी भी मंत्र का दिन-प्रतिदिन उच्चारण नियमित रूप से कर पाएंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

पढ़ाई में ध्यान लगाने के आसान मंत्र जानिए, बढ़ेगी एकाग्रता

पढ़ाई में ध्यान
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts