Kitchen Vastu Tips: रसोई में इन वस्तुओं का गिरना होता है अशुभ, माँ लक्ष्मी होती हैं नाराज

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे रसोई घर में कई ऐसी वस्तुएं होती है जो यदि गिर जाती है तो इससे धनहानि होने की संभावना होती है। रसोई घर में इन चीजों का गिरना ठीक नहीं  माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि काम करते वक्त हाथ से छूटकर नीचे जमीन पर गिर जाता है। लेकिन यह शुभ नहीं माना जाता है।

कई बार ऐसा होता है कि जल्दबादी में हमारे हाथों से किचन में रखी वस्तुएं गिर जाती है। वैसे तो हाथ से चीजों का गिरना सामान्य बात है लेकिन वास्तु शास्त्र में इन घटनाओं को शुभ और अशुभ संकेत से जोड़ा जाता है। वास्तु के अनुसार, किचन में इन वस्तुओं का गिरना भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ संकेत करता है। 

Kitchen Vastu Tips

रसोई घर में इन चीजों का गिरना होता है अशुभ

रसोई में नमक गिरना

सभी घरों में नमक का इस्तेमाल होता है। घर में नमक का प्रयोग करते वक्त कई बार हाथ से छूटकर नमक नीचे जमीन पर गिर जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में नमक गिरना शुभ नहीं होता है। नमक का रंग सफेद होता है। सफेद रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। 

इसलिए रसोई घर में नमक गिरना सौभाग्य में कमी को दर्शाता है। शास्त्रों के अनुसार, नमक शुक्र और चंद्र ग्रह का प्रतिनिधत्व करता है। ऐसे में यदि आपके रसोई घर में नमक गिरता है तो यह भविष्य में होने वाली किसी परेशानी की तरफ इशारा करता है। 

किचन में दूध गिरना

शास्त्रों के अनुसार, दूध का रंग सफेद होता है और इसका संबंध चंद्र ग्रह से माना गया है। ऐसी मान्यता है कि दूध का गैस पर उबलते समय हाथ से गिलास छूटकर गिरना अशुभ होता है। दूध का गिरना यह संकेत होता है कि कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर हो चुका है। 

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

किचन में सरसों तेल गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में सरसों तेल गिरना संकेत होता है कि शनिदेव आपसे नाराज हैं। हाथ से सरसों तेल गिरना शनिग्रह से संबंधित कई समस्याओं के आने का संकेत होता है। इसके साथ ही जातक को धनहानि का सामना भी करना पड़ सकता है। 

किचन में खाना गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में खाना गिरना शुभ नहीं होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि माँ लक्ष्मी और माँ अन्नपूर्णा देवी आपसे नाराज हैं। किचन में खाना गिरना या किसी को खाना परोसते वक्त गिरना इस बात का संकेत होता है कि आपके घर में दरिद्रता और कंगाली आने वाली है। 

नोट – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हन्ट आई न्यूज इसपर दावा नहीं करता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Kitchen Vastu Tips: रसोई में इन वस्तुओं का गिरना होता है अशुभ, माँ लक्ष्मी होती हैं नाराज

Kitchen Vastu Tips
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts