काला धागा का चमत्कार- अक्सर देखा जाता है कि लोग काले रंग का प्रयोग बुरी नजर से बचने के लिए करते हैं। कुछ लोग अपने हाथ और पैर में फैशन के तौर पर भी काला धागा बांधते हैं। लेकिन जाने-अनजाने में यह काला धागा आपके लिए चमत्कारी सिद्ध होता है। यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जानते हैं काला धागा का चमत्कार और इसे बांधने के पीछे का रहस्य –
हमारे समाज में ज्योतिषशास्त्र का बहुत अधिक महत्व है। ज्योतिषशास्त्र में पैर या हाथ में काला धागा बांधने से जीवन में कई सारे चमत्कार होते हैं। ऐसी मान्यता है कि वातावरण में जो व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा है, उसको दूर करने की शक्ति काले धागे में है।
काला धागा शरीर में बांधने के फायदे (काला धागा का चमत्कार)
ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति को बुरी नजह से बचाने के लिए काले रंग में असीम शक्ति होती है। काली शक्तियों से काला धागा व्यक्ति को बचाता है। हालांकि काले धागे से शनि ग्रह का संबंध भी है। काले का रंग का शनि कारक होता है। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति की कुंडली में काला धागा पहनने से शनि ग्रह मजबूत हो जाता है। साथ ही काला रंग व्यक्ति को शनिदोष से भी छुटकारा दिलवाता है।
इस दिन काला धागा बांधना माना जाता है शुभ
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
काला धागा शरीर में मंगलवार के दिन बांधना बहुत लाभकारी होता है। खासतौर पर काला धागा दाहिने पैर में इस दिन बांधना बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि आर्थिक जीवन में इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख आता है और धन-समृद्धि भी घर में प्रवेश करती है।
शरीर संबधी बीमारियों से भी दिलवाता है निजात
पुराने समय से ही काला धागा बांधना सेहत के लिहाज से भी बहुत अच्छा माना गया है। जिन लोगों के पेट में दर्द रहता है, वह काला धागा अपने पैर के अंगूठे में काला धागा बांधें। इससे व्यक्ति को इस समस्या से राहत मिलती है। काला धागा उन लोगों को पहनना चाहिए जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































