नहीं रहे जैन मुनि तरुण सागर, पीएम मोदी ने जताया शोक, 51 की उम्र में निधन

jain-muni-tarun-sagar-dies-at-51-pm-modi-condoles-mourning

नई दिल्ली। जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज का 51 की उम्र निधन हो गया। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उनका निधन दिल्ली के शहादरा के कृष्णानगर में हुआ। उन्होंने शनिवार सुबह 3:18 बजे अंतिम सांस ली। जैन मुणि तरुण सागर जी महाराज को पीलिया हुआ था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीएम मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जैन मुनि तरुण सागर के निधन का समाचार सुन गहरा दुख पहुंचा। हम उन्हें हमेशा उनके प्रवचनों और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए याद करेंगे। मेरी संवेदनाएं जैन समुदाय और उनके अनगिनत शिष्यों के साथ है।

विश्व धरोहर दर्जा प्राप्त यह मंदिर बोद्ध सभ्यता का केंद्र है…

खबरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि उनपर दवाओं का असर होना बंद हो गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि जैन मुनि ने अपना इलाज कराने से भी इनकार कर दिया था। जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज का अंतिम संस्कार दिल्ली-मेरठ हाइवे स्थित तरुणासागरम तीर्थ पर शनिवार दोपहर 3 बजे होगा। उनकी अंतिम यात्रा दिल्ली के राधेपुर से तरुणासागरण पर पहुंचेगी।

जैन मुनि के निधन से समूचे जैन समुदाय में शोक है। बता दें कि जैन मुनि अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में चुके हैं। हरियाणा विधानसभा में उनके प्रवचन पर भी काफी विवाद हो चुका है। उनके प्रवचन पर संगीतकार विशाल डडलानी के ट्वीट के बाद बवाल हुआ था। हालांकि मामला बढ़ता देश विशाल डडलानी को माफी मांगनी पड़ी थी।

1857 का सैनिक विद्रोह जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला कर रख दी

जैन मुनि तरुण सागर का जन्‍म मध्य प्रदेश के दमोह में 26 जून, 1967 को हुआ था। उनकी मां का नाम शांतिबाई और पिता का नाम प्रताप चंद्र था। तरुण सागर ने आठ मार्च, 1981 को घर छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ में दीक्षा ली।

दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष निर्मल सेठी ने बताया कि मुनिश्री तरुण सागर को देखने पांच जैन संत दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके निधन पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शोक जताया है।

जैन मुनि श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज के असामयिक महासमाधि लेने के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ। वे प्रेरणा के स्रोत, दया के सागर एवं करुणा के आगार थे। भारतीय संत समाज के लिए उनका निर्वाण एक शून्य का निर्माण कर गया है। मैं मुनि महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 1, 2018

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

उन्होंने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा था  कि जितने आतंकी पाकिस्तान में नहीं है उससे ज्यादा गद्दार हमारे देश में मौजूद है। उन्होंने इन गद्दारों को चिन्हित करने और उनपर सख्त कार्रवाई करने की वकालत की थी।

तीन तलाक पर बोलते हुए उन्होंने कहा था कि जो लोग मुस्लिम महिलाओं के कल्याण की बातें कर रहे हैं, वो महज एक दिखावा है। ये नेता और दल को महिलाओं के अधिकारों से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ अपनी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि देश में सिर्फ 10 फीसदी लोग ही पूरी तरह से इमानदार हैं।

तो ये है निरहुआ की असली पत्नी, जानें कौन । Who is real wife of Nirahua

उन्होंने लव जिहाद को भी देश के खतरा बताया था। उन्होंने कहा था कि लव जिहाद मुसलमानों की साजिश है। हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा कर मुस्लिम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि अगर लव जिहाद को नहीं रोका गया तो एक दिन भारत दूसरा पाकिस्तान बन जाएगा।

आरक्षण पर भी उन्होंने अपनी बात रखी थी। उन्होंने आरक्षण को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि आरक्षण देशहित में नहीं है। आरक्षण का लाभ योग्यता और पात्रता के आधार पर ही मिलना चाहिए।


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

नहीं रहे जैन मुनि तरुण सागर, पीएम मोदी ने जताया शोक, 51 की उम्र में निधन

jain-muni-tarun-sagar-dies-at-51-pm-modi-condoles-mourning
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts