नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक साथ 104 उपग्रहों को सफलतापूर्वक उसके कक्षा में स्थापित कर एक नया इतिहास रचा है। बुधवार को इसरो के लिए खास दिन था। इसरो ने बुधवार को एक बड़ी कामयाबी अपने नाम किया। श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से उस एकल मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च के साथ भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जो एक साथ इतने उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया हो। यह एक विश्व रिकॉर्ड है।
जानकारी के अनुसार, इन 104 उपग्रहों में भारत के तीन और विदेशों के 101 सैटेलाइट शामिल है। प्रक्षेपण के कुछ देर बाद पीएसएलवी-सी37 ने भारत के काटरेसैट-2 श्रृंखला के पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह और दो अन्य उपग्रहों तथा 103 नैनो उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को इस कामयाबी पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?
Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Realme Neo 7 Turbo AI: दमदार बैटरी, तेज़ चार्जिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस से भरपूर नया स्मार्टफोन
Realme Neo 7 Turbo AI: Realme ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक और धांसू फोन…
इसरो के अनुसार, पीएसएलवी-सी37 काटरेसेट-2 श्रृंखला के सेटेलाइट मिशन के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती बुधवार सुबह 5.28 बजे शुरू हुई। ‘ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान’ (पीएसएलवी-सी 37) ने अपने 39वें मिशन पर अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं से जुड़े रिकॉर्ड 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया। मिशन रेडीनेस रिव्यू कमेटी एंड लांच ऑथोराइजेशन बोर्ड ने प्रक्षेपण की मंजूरी दी थी। बता दें कि इससे पहले रूसी अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से एक बार में 37 उपग्रहों की तुलना में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित कर इतिहास रच दिया है।
इस ऐतिहासिक घटना के साथ ही भारत एक साथ 104 उपग्रहों को लॉन्च कर विश्व का पहला देश बन गया है। इससे पहले भारत ने जून 2015 में 23 उपग्रहों को प्रक्षेपण किया था। यह उसका दूसरा सफल प्रयास है। 104 उपग्रहों में से 96 उपग्रह अमेरिका के, पांच क्रमश: इसरो के अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों- इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात के हैं। इसमें दो अन्य भारतीय उपग्रह भी हैं जिसका वजन करीब 1378 किलोग्राम है।
ताजा खबरें 😄👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?
Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




























