भारत का बड़ा पलटवार: पाकिस्तान के 6 सैन्य अड्डे तबाह, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से मचा हड़कंप

भारत का बड़ा पलटवार: पाकिस्तान के 6 सैन्य अड्डे तबाह

India Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक और साहसी कदम उठाया है। भारतीय वायुसेना ने बीती रात एक गुप्त और बेहद सटीक मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देते हुए पाकिस्तान के छह प्रमुख सैन्य ठिकानों को सफलतापूर्वक तबाह कर दिया है। यह जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा में हाल ही में किए गए ड्रोन हमलों और सैन्य उकसावे के बाद की गई है।

ऑपरेशन सिंदूर: एक रणनीतिक जीत

भारतीय सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वायुसेना ने जिन ठिकानों को निशाना बनाया वह पाकिस्तान के सैन्य ढांचे की रीढ़ थे। इनमें रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन जैसे अहम बेस शामिल हैं। इसके अलावा पसरूर स्थित रडार स्टेशन और सियालकोट में मौजूद एयर ऑपरेशनल बेस को भी पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया।

कर्नल कुरैशी के अनुसार, इस ऑपरेशन की योजना कई दिनों से तैयार की जा रही थी लेकिन इसे अंजाम तब दिया गया जब पाकिस्तान ने अपनी हरकतों से सीमा की मर्यादा लांघी। भारत की इस सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य आतंकवाद के ठिकानों को खत्म करना और पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देना था कि वह भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं कर सकता।

सेना ने दिया संयम का परिचय

ऑपरेशन में भारत ने अत्याधुनिक ड्रोन और सैटेलाइट इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया। इससे दुश्मन के क्षेत्र में हानि केवल सैन्य ठिकानों तक ही सीमित रही। भारत ने यह भी सुनिश्चित किया कि नागरिक क्षेत्रों को कोई नुकसान न पहुंचे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

इस हमले के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य हलकों में अफरा-तफरी का माहौल है। पाकिस्तानी मीडिया ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। हालांकि नुकसान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

भारत का बड़ा पलटवार: पाकिस्तान के 6 सैन्य अड्डे तबाह, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से मचा हड़कंप

भारत का बड़ा पलटवार: पाकिस्तान के 6 सैन्य अड्डे तबाह
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts