महाराष्ट्र में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 15 कमांडो शहीद

ied-blast-in-mumbai-four-army-man-killed

नई दिल्ली। बुधवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। घटना में 15 कमांडो शहीद हो गए। खबरों के मुताबिक हमले में गाड़ी के ड्राइवर की भी मौत हो गई। नक्सलियों ने सी60 की गश्ती टीम पर घात लगाकर हमला किया। माना जा रहा है कि 2 सालों नक्सलियों ने अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है। इस इलाके में पिछले कु दिनों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

घटना के बाद नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच फायरिंग हुई। हमले में शहीद कमांडो के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने घटना की निंदा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर हमले की निंदा की।

वहीं गृहमंत्री ने महाराष्ट्र में हुए हमले की कड़ी निंदा की और इस हमले को एक कायराना हरकत करार दिया। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

इससे पहले नकसलियों ने गढ़चिरौली में ही एक सड़क निर्माण कंपनी की करीब 25 वाहनों में आग लगा दी थी। आग लगाने के बाद नक्सली जंगल में भाग गए। बता दें कि इस हमले से पहले 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले गढ़चिरौली में ही एक पोलिंग बूथ के पास आईईडी धमाका किया था। हालांकि इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

महाराष्ट्र में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 15 कमांडो शहीद

ied-blast-in-mumbai-four-army-man-killed
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts