RJD में लालू गुट के अलावा दूसरा कोई गुट नहीं: तेजस्वी

RJD में लालू गुट

पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद एम-वाई नहीं ए टू जेड की पार्टी है। उन्होंने कहा कि यहां पार्टी के अंदर किसी प्रकार की गुटबंदी नहीं होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी में लालू गुट के अलावा दूसरा कोई गुट नहीं। संगठन की तरह ही चुनाव में भी सभी तबको को उनकी भागीदारी के अनुसार तवज्जो मिलेगी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

तेजस्वी यादव रविवार को हुई प्रधान महासचिवों की बैठक में बोल रहे थे। नेता प्रतिपक्ष पार्टी कार्यालय नव मनोनीत जिलाध्यक्षों और प्रधान महासचिवों की बैठक में उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर चिंतन करना चाहिए कि बड़ा जानाधार के बावजूद हम सीट पाने में पिछड़ जाते हैं। लालू जी के नहीं रहने पर उनके निर्देशों को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब की है। उनके सिद्धांतों से गांव के लोग प्रभावित हैं। उसे वोट में बदलना हमारा दायित्व है।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   बिहार सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बिहार आने वाले मजदूर अब क्वारंटाइन नहीं होंगे

उन्होंन कहा कि किसी भी जिलाध्यक्ष को नहीं हटाया गया है। उन्हें पदोन्नति दी गई है। एनआरसी और सीएए पर उन्होंने कहा कि यह केवल मुसलमान का सवाल नहीं है। इसके दुष्प्रभाव से सबसे ज्यादा पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित समुदाय के लोग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। देश में 45 प्रतिशत बढ़ गई है। वह जल्द ही बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलने वाले हैं।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

नव मनोनीत जिलाध्यक्षों और प्रधान महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की। बैठक का संचालन प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन का काम हर हाल में फरवरी के अंत तक पुरा कर लेने और मार्च से पार्टी के कार्यक्त्रमों में लगने का निर्देश दिया। डा. रघुवंश प्रसाद सिंह ने संघर्ष के बिन्दुओं और प्रस्तावित आन्दोलन के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली सरकार का दिल्ली वासियों को तोहफा, अब घर-घर पहुंचाया जाएगा राशन
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now