किडनी स्टोन से हैं पीड़ित तो ना खाएं इन चीजों को, रहें स्वस्थ

किडनी स्टोन इन हिंदी

खानपान और अपने जीवनशैली में अनावश्यक बदलाव से कई बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इन्हीं समस्याओं में से एक समस्या है किडनी स्टोन की समस्या। कई बार पथरी यूरीन के रास्ते बाहर निकल जाते हैं लेकिन यदि स्टोन 5mm या उससे बड़ा हो तो फिर यूरीन के रास्ते यह नहीं निकल पाता है और सर्जरी ही एक मात्र विकल्प होता है।

किडनी में पथरी होने से दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें होती हैं। अगर किडनी में स्टोन हो गया है तो अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर स्टोन छोटा हो तो यह दवाई से भी यूरीन के रास्ते बाहर निकल जाता है। आइए जानते हैं कि किडनी में स्टोन होने पर हमें क्या-क्या नहीं खाना चाहिए।

क्या-क्या खाना करें बंद

पालक का सेवन करें बंद – पालक की सब्जी खाने के शौकीन हैं तो इन्हें बंद कर दें। किडनी स्टोन होने पर पालक और ज्यादा नुकसान कर सकता है। पालक में ऑक्सलेट होता है जो शरीर में जाने के बाद खून के कैल्शियम को जमा कर लेता है। इस वजह से किडनी उसे फिल्टर नहीं कर पाती है और स्टोन की समस्या और बढ़ जाती है।

ज्यादा प्रोटीन है घातक – किडनी में पथरी होने पर ज्यादा प्रोटीन युक्त भोजन करने से बचना चाहिए। मांस, मछली, अंडा इत्यादि में प्रोटीन और यूरिक एसिड ज्यादा मात्रा में होता है। ज्यादा एनिमल प्रोटीन का सेवन करने से यूरिन में सिट्रेट नाम के कैमिकल कम हो जाते हैं। इसकी कमी होने से पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

चॉकलेट को कहें बाय-बाय – कई लोग चॉकलेट खाने के बड़े शौकीन होते हैं। किडनी स्टोन की समस्या से परेशान हैं तो तुरंत ही चॉकलेट का सेवन बंद कर दें। चॉकलेट में मौजूद ऑक्सलेट पथरी या स्टोन के आकार को बड़ा करने में मदद करता है।

कोल्ड ड्रिंक का सेवन बंद करें – गर्मी के मौसम में कोल्ड ड्रिंक का सेवन लोग खूब करते हैं। कोल्ड ड्रिंक में फॉस्फोरस एसिड होता है जो स्टोन की समस्या को बढ़ा देता है। फॉस्फोरस एसिड स्टोन का आकार बढ़ा देता है। प्यास लगने पर कोल्ड ड्रिंक की जगह पानी पीएं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

किडनी स्टोन से हैं पीड़ित तो ना खाएं इन चीजों को, रहें स्वस्थ

किडनी स्टोन इन हिंदी
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts