नमक का दान कब करना चाहिए? जानिए नमक से लक्ष्मी कैसे आती है?

नमक का दान कब करना चाहिए

नमक हमारे घरों में हर रोज प्रयोग में लाया जाता है। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि नमक का गिरना शुभ होता है या अशुभ। इसी तरह नमक से घर में लक्ष्मी कैसे आती है? नमक का दान कब करना चाहिए? ऐसे ही कई सवाल होते हैं लोगों के मन में जो लोग जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं नमक से जुड़ी ऐसी ही कई बातें –

नमक जमीन पर गिरने से क्या होता है?

नमक का जमीन पर गिरना सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बुल्गारिया, यूक्रेन और रोमानिया जैसे देशों में अपशकुन माना जाता है। जमीन पर नमक का गिरना दुर्भाग्य को दर्शाता है। भारतीय ज्योतिष में नमक का गिरना इस बात का संकेत होता है कि आपका शुक्र और चंद्रमा कमजोर हो चुका है।

हाथ से नमक गिरने का क्या मतलब होता है?

हाथ से नमक गिरने को अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हाथ से नमक गिरने या गिराने से अगले जन्म में नमक को पलकों या जीभ से उठाना पड़ता है।

कौन से दिन नमक को खरीदना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक को शनिवार को खरीदना अशुभ माना जाता है। शनिवार को नमक खरीदने से घर पर कर्ज बढ़ता है। इसके अलावा शनिवार को तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे मनुष्य रोगी बन जाता है।

नमक का दान कब करना चाहिए?

हम जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई चीजों का दान करते हैं। नमक का दान करने से भी जीवन में लाभ प्राप्त होता है। शुक्रवार के दिन नमक का दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। नमक का रंग सफेद होता है और शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है।

नमक दान करने से क्या फायदा होता है?

नमक का दान करने से पितरों को खुशी मिलती है। इससे वे आपके जीवन के कष्टों को दूर करते हैं। नमक का दान करने से पितर जल्दी प्रसन्न होते हैं। शुक्रवार के दिन नमक का दान पुण्यकारी माना गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

नमक से माता लक्ष्मी घर में कैसे आती है?

सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर घर में पोंछा लगाते समय थोड़ा सा समुद्री नमक मिलाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। घर पवित्र हो जाता है और माता लक्ष्मी के घर में वास का मार्ग खुलता है। इससे घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

नमक की चोरी क्यों नहीं होती?

खुले में कोई अन्य वस्तु अगर रखा हो तो वह चोरी हो जाती है जबकि नमक का चोरी कोई नहीं करता। ऐसा कहा जाता है कि नमक की चोरी करने से इसका हक चुकाना पड़ता है। जिस घर से नमक चोरी होती है उस घर का हक चुकाना पड़ता है। इसलिए नमक की कभी चोरी नहीं होती।

रात में नमक क्यों नहीं देना चाहिए?

रात को नमक का दान अशुभ माना जाता है। नमक को कभी किसी से नहीं लेना चाहिए। इससे नमक का कर्ज आपके ऊपर चढ़ जाता है जिसे चुकाना पड़ता है। उसी तरह नमक किसी को हाथ में नहीं देना चाहिए। इससे वाद-विवाद होता है। इसलिए हमेशा नमक अगर देना हो तो किसी चम्मच से या बरतन में देना चाहिए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

नमक का दान कब करना चाहिए? जानिए नमक से लक्ष्मी कैसे आती है?

नमक का दान कब करना चाहिए
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts