Hath Se Paisa Girna: हाथ से पैसा गिरना कोई समान्य घटना नहीं होती है। कई बार ऐसा होता है कि घर में या फिर बाहर जाते वक्त अचानक हाथ से पैसे गिर जाते हैं। ऐसे में हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि हाथ से पैसे गिरने का क्या मतलब होगा? हमारे मन में कई तरह से विचार आने लगते हैं। मन में कई शुभ और अशुभ विचारों का जन्म होने लगता है।
ज्योतिषशास्त्र में हाथ से पैसे गिरने का संबंध व्यक्ति के जीवन में भविष्य में होने वाली किसी घटना से माना जाता है। कई मायनों में हाथ से पैसा गिरना शुभ भी माना गया है। अगर आपके हाथ से पैसे गिर जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपको भविष्य में किसी न किसी प्रकार का लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि हाथ से पैसा गिरना शुभ होता है या अशुभ?
Hath Se Paisa Girna
हाथ से पैसा गिरना कई प्रकार का संकेत होता है। यह घटना भविष्य में धन प्राप्ति का संकेत होता है। कहा जाता है कि यदि आपके हाथ से पैसे गिर जाते हैं तो उसे संभालकर रखना चाहिए। उस पैसे को खर्च नहीं करना चाहिए।
भविष्य में धन प्राप्ति
यदि कोई व्यक्ति किसी काम से अपने घर से बाहर जा रहा है और अचानक ही उसके हाथ से पैसे छूटकर नीचे गिर जाते हैं या फिर कपड़े पहनते हुए उसमें रखे हुए नोट या सिक्के गिर जाते हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस प्रकार की घटना यह संकेत होता है कि उस व्यक्ति को आने वाले भविष्य में धन की प्राप्ति होने वाला है।
पैसों का लेन-देन करते वक्त गिरना
यदि किसी व्यक्ति के हाथ से पैसे लेन-देन करते वक्त गिर जाता है तो यह घटना भी एक शुभ संकेत होता है। यदि आपके साथ इस प्रकार की घटना अक्सर होती है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। गिरे हुए पैसे को उठाकर सुरक्षित घर में रखना चाहिए।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
कपड़े बदलते वक्त पैसा गिरना
कपड़े बदलते वक्त यदि किसी व्यक्ति का पैसा अचानक जमीन पर गिर जाता है तो यह एक शुभ संकेत होता है। यदि आपके साथ यह घटना बार-बार हो रहा है तो यह शुभ संकेत है। यदि ऑफिस जाते वक्त ऐसा होता है तो यह संकेत होता है कि कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। ऑफिस में आपकी पदोन्नति हो सकती है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इन तीनों ही स्थितियों में हाथ से पैसे गिरना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति को इसका उचित फल मिलता है। हालांकि समय का ज्ञान नहीं कराया जा सकता कि व्यक्ति को इस शुभ संकेत का लाभ कब और कितने समय में या कितने समय बाद होगा।
नोट- हमारा उद्देश्य पाठकों को जानकारी मात्र देना है। इस विषय में और ज्यादा जानकारी के लिए इस क्षेत्र से संबंधित विशेषज्ञ की राय लेना उचित है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


































