नाइजीरिया में जिहादी हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत

नाइजीरिया

कानो (नाइजीरिया)। नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी बोरनो राज्य में इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध जिहादियों के तीन अलग-अलग हमले में दो सैनिकों समेत पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक पर सवार जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका (आईडब्ल्यूएपी) के लड़ाकों ने राज्य की राजधानी मैदुगुरी के पास तुंगुशे गांव में एक सैन्य चौकी पर सोमवार को पहला हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और अन्य घायल हो गया।

अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ”आतंकवादियों ने स्थानीय समयानुसार शाम करीब छह बजे गोलीबारी शुरू की जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और अन्य घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना में दो आतंकवादियों को भी मार गिराया गया और हथियारों से भरे ट्रक को भी बरामद कर लिया गया।

जिहादी रोधी मिलिशिया इब्राहिम लिमान के अनुसार आतंकवादियों ने पास के गाजीगन्ना में सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और हथियार से भरा ट्रक जब्त किया गया। तुंगुशे मैदुगुरी से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसे आईएसडब्ल्यूएपी और प्रतिद्वंद्वी बोको हराम धड़े के लड़ाके निशाना बनाते रहते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

सोमवार को ही मशीन गन से लैस मोटरसाइकिल और चार ट्रकों में सवार आतंकवादियों ने कैमरून से लगती सीमा के पास रान शहर पर धावा बोला और सैनिकों एवं मिलिशिया ठिकानों पर हमला किया। लिमान ने बताया, ”रान दुर्घटना में हमने अपने तीन साथियों को खो दिया।

उन्होंने कहा, ”हमारे लिए राहत की बात यह रही कि इस हमले में आतंकवादियों के कमांडर समेत कई आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनका एक ट्रक भी जब्त कर लिया गया। रान उत्तर पूर्व मैदुगुरी से करीब 175 किलोमीटर दूर है, जहां जिहादी हिंसा के कारण विस्थापित करीब 35,000 लोग शरण लिए हुए हैं। मंगलवार को आईएसडब्ल्यएपी ने बयान जारी कर इन तीनों हमलों की जिम्मेदारी ली।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

नाइजीरिया में जिहादी हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत

नाइजीरिया
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts