Highlights:
- ट्रंप ने BRICS देशों को एक्स्ट्रा टैरिफ की दी धमकी
- ब्राजील पर अमेरिका ने 50% टैरिफ लागू किया
- भारत और चीन की नीतियों से भी अमेरिका नाराज
Highlights:
- ट्रंप ने BRICS देशों को एक्स्ट्रा टैरिफ की दी धमकी
- ब्राजील पर अमेरिका ने 50% टैरिफ लागू किया
- भारत और चीन की नीतियों से भी अमेरिका नाराज
BRICS Summit: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से हाल ही में दिए गए एक बयान ने वैश्विक राजनीति में नई हलचल मचा दी है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि BRICS समूह की आर्थिक नीति डॉलर (Dollar) को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है। इसी के साथ उन्होंने BRICS देशों पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ (Extra Tariff) लगाने की चेतावनी दे दी।
दूसरी तरफ ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकी सरकार ने ब्राजील (Brazil) पर 50% टैरिफ लागू भी कर दिया, जिससे मामला और गर्मा गया। इस धमकी के जवाब में अब रूस (Russia) ने खुलकर विरोध दर्ज कराया है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव (Sergey Ryabkov) ने गुरुवार को अमेरिका को स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी और दबाव की भाषा BRICS जैसे स्वतंत्र और सहयोगी मंचों के साथ नहीं चल सकती।
‘धमकी की भाषा BRICS के लिए नहीं’
सर्गेई रयाबकोव ने रूसी समाचार एजेंसी TASS से बातचीत में कहा कि BRICS देशों के साथ अमेरिका की धमकी भरी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस BRICS देशों की स्वतंत्रता और सम्मान के साथ खड़ा रहेगा। रयाबकोव का बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने BRICS की नई नीतियों और विशेष रूप से भारत (India) और चीन (China) के आर्थिक रुख को लेकर आपत्ति जताई है।
रयाबकोव ने ट्रंप की नीतियों को विरोधाभासी बताया और कहा कि अमेरिका के बयान और कार्रवाइयों में तालमेल की कमी है। इससे रूस-अमेरिका संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिशों पर पानी फिरता है। उन्होंने कहा, “हम अमेरिका से बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकिन मौजूदा रवैया इस दिशा में मदद नहीं कर रहा।”
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
प्रतिबंधों से निपटने के लिए तैयार है रूस
इंटरफैक्स एजेंसी से बात करते हुए रयाबकोव ने कहा कि अगर अमेरिका रूस पर नए प्रतिबंध लगाता है तो भी चिंता की जरूरत नहीं है। रूस अब घरेलू विकल्पों (Domestic Alternatives) के जरिए अपनी जरूरतें पूरी करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में रूस ने ऐसी रणनीतियां विकसित की हैं जो भविष्य के दबावों से निपटने में सहायक होंगी।
BRICS समूह में भारत, चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं। हाल ही में इस समूह का विस्तार भी हुआ है, जिससे इसकी आर्थिक और रणनीतिक ताकत बढ़ी है। अमेरिका अब इसे अपनी डॉलर आधारित व्यवस्था के लिए खतरा मान रहा है। ट्रंप के तेवर और अमेरिकी नीतियों से BRICS देशों के बीच एकजुटता और बढ़ सकती है, ऐसा अंतरराष्ट्रीय जानकार मानते हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































