नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि सभी एयरपोर्ट इसके लिए तैयार रहें, देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होगी। उन्होंने यह जानकारी देते हुए आगे कहा कि यात्रियों के लिए स्पेशल ऑपरेटिंग प्रोसिजर मंत्रालय की तरफ से अलग से जारी की गई है।
बता दें कि देशभर में लॉकडाउन-4 की अवधि 31 मई तक जारी है। इसमें सरकार के द्वारा हर क्षेत्र में आवश्यक कार्य हेतु विशेष छूट दी गई है। इस दौरान देश में नागरिक उड्डयन मंत्री ने घरेलू उड़ानों को शुरू करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि इसस पहले 15 मई को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए थे। इस बार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कुछ सूत्रीय दिशानिर्देष जारी किया हैं जिनकी सूची इस प्रकार है।
- आरोगय सेतु एप डाउनलोड करना वेब-चेकइन करना और बोर्डिंग पास का प्रिंट आउट लाना अनिवार्य है।
- मास्क पहनने के साथ दूसरे सुरक्षात्मक कदम भी उठाना जरूरी होगा।
- यात्रियों को 4 फिट की दूरी बनाए रखनी होगी।
- बोर्डिंग कार्ड प्रिंटिग के बाजय वेब चेक इन करना होगा।
- यात्रियों को अपने पास 350 एमएल की सैनेटाइजर की बोतल रखने के साथ ही समय-समय पर अपने हाथों को सैनेटाइज करना अनिवार्य होगा।
- यात्रियों को यात्रा के दौरान एयरपोर्ट स्टाफ के साथ सहयोग करना होगा।
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है। देश में सड़क और रेल मार्ग बंद हैं। रेलवे सिर्फ विशेष रेलगाड़ियाँ और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 10 हजार के पार हो गई है। भारत में कोरोना से अबतक 3 हजार 435 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया
भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…
भारत में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव की संख्या महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक 39297 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से अबतक 1390 लोगों की मौत हुई है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































