नई दिल्ली। भारत ने सिक्किम के हाल के घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए इलाके में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए और अधिक सैनिकों को सिक्किम सीमा पर भेजा है। डोकलम में पिछले करीब एक महीने से विवाद की स्थिति है। चीनी सेना द्वारा भारत के दो बंकरों को गिराने के बाद भारत ने सीमा सैनिकों की मौजूदगी को बढ़ाया है।
Read Also: ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !
बता दें कि दोनों सेनाओं के बीच पिछले 55 वर्षों के बाद सबसे लंबा गतिरोध है। फिलहाल सैनिकों की तैनाती गैर-लड़ाकू मोड में है। इसमें बंदूक की नाल को जमीन की ओर रखा जाता है। खबरों के अनुसार भारतीय सेना के अग्रिम मोर्चों ने उत्तर बंगाल में सुकना स्थित 33 कोर मुख्यालय को चीन द्वारा बंकरों के लिए दी गयी चेतावनी के बारे में सूचित किया था। हालांकि चीनी सैनिकों ने रात को भारतीय बंकरों को गिरा दिया और दावा किया कि यह जगह चीन का है।
Read Also: पाकिस्तान ने जाधव मामले में 18वीं बार राजनयिक मदद की अर्जी की खारिज
चीन ने दावा करते हुए कहा कि इस जगह पर भारत या भूटान किसी का अधिकार नहीं है। यह जगह चीन का है। बता दें कि चीन इसके सटे इलाकों में सड़क निर्माण की गतिविधियों का अंजाम दे रहा है। 2013 में भी चीन ऐसा दुस्साहस कर चुका है जब जम्मू-कश्मीर लद्दाख क्षेत्र में 30 किलोमीटर अंदर तक घुसपैठ कर इस क्षेत्र को चीनी क्षेत्र बता रहा था। हालांकि बाद में भारतीय सेना उन्हें वापस खदेड़ दिया था।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
यहां प्रदर्शित चित्रों को अलग-अलग जगहों से लिया जाता है। इसपर हम दावा नहीं करते। इनपर इनके मालिकों का अपना कॉपीराइट है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































