शाम को झाड़ू लगाना क्या सच में होता है अशुभ? जानें क्या कहता है शास्त्र

शाम को झाड़ू लगाना

घर में शाम को झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों में कई ऐसी बातों का जिक्र है जो हमारी रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी हुई है। जैसे रात में नाखून काटना, रात में बाल कटवाना, ऐसी ही कई बातें हैं जो रात में करने से मना किया जाता है। इसी प्रकार घर में शाम को झाड़ू लगाने के भी कुछ नियम बताए गए हैं।

शास्त्रों के अनुसार, यदि भोजन करते समय खाने में बाल निकल आए तो भोजन को उसी बीच में ही छोड़ देना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार रात में या शाम में झाड़ू लगाना अशुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है। इसी प्रकार के कई सवाल हमारे मन में अक्सर उठते रहते हैं। आज जानेंगे कि क्या सचमुच शाम को झाड़ू लगाना शुभ नहीं होता है और लक्ष्मी रूठ जाती है?

शास्त्रों के अनुसार, घर में हमेशा सुबह को समय झाड़ू लगाना चाहिए। सुबह जगने के बाद घर में झाड़ू जरूर लगाना चाहिए। आप दिन में भी झाड़ू लगा सकते हैं लेकिन शाम में झाड़ू लगाने से मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शाम में मां लक्ष्मी का प्रवेश घर में होता है और यदि इस समय आप घर में झाड़ू लगाते हैं तो घर की गंदगी के साथ-साथ आप मां लक्ष्मी को भी घर से बाहर कर देती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपका घर साफ सुथरा रहता है तो घर में सकारात्मक वातावरण का माहौल बनता है।

साफ-सुथरे घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में तथा घर के रहने वाले सदस्यों की उन्नति होती है। शाम में झाड़ू लगाना या रात में झाड़ू लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। धन की देवी आप से रूठ जाती है और आपके जीवन में तथा घर में आर्थिक परेशानियां शुरू हो जाती है। लक्ष्मी के चले जाने के बाद घर की उन्नति नहीं हो पाती है।

विद्वानों का मत है कि शाम को झाड़ू लगाने से घर की पॉजिटिव एनर्जी भी कचरे के साथ बाहर चली जाती है। इससे घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है और व्यक्ति हमेशा परेशान रखने लगता है। सुबह के समय घर में झाड़ू लगाने से घर की नकारात्मकता घर से बाहर चली जाती है और सकारात्मकता घर में आती है।

ऐसा माना जाता है कि शाम में या रात में झाड़ू लगाने से या फिर पोछा लगाने से घर की लक्ष्मी रूठ जाती है और घर से बाहर चली जाती है। इससे एक घर में नकारात्मकता फैलती है और देवी लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं जिससे घर में धन की हानि के योग बनने लगते हैं। घर में झाड़ू लगाने के नियम के साथ-साथ झाड़ू को खरीदने को लेकर भी कुछ खास बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

झाड़ू को हमेशा किसी विशेष दिन पर ही खरीदना चाहिए। कभी भी पुराने झाड़ू को गुरुवार या शुक्रवार के दिन घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह दोनों ही दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से संबंधित होती है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज हो जाते हैं।

कभी भी झाड़ू पर पैर नहीं मारना चाहिए। झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं और आपसे नाराज होकर घर से दूर चली जाती है। इससे घर में परेशानियां और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।

इसके अलावा झाड़ू को हमेशा अन्य लोगों की नजरों से दूर रखना चाहिए। झाड़ू को भूलकर भी बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और जीवन में परेशानियां उत्पन्न होती है।

अस्वीकरण- यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। इस जानकारी की पुष्टि हम नहीं करते। अधिक जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञ से संपर्क करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

शाम को झाड़ू लगाना क्या सच में होता है अशुभ? जानें क्या कहता है शास्त्र

शाम को झाड़ू लगाना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts