नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के अनुसार बताया जा रहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में अब सिर्फ दिल्लीवालों को ही इलाज करवाने का मौका मिल सकेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के इस फैसले को लेकर भारतीय राजनीति में एक नया उबाल आ गया है। उत्तर प्रदेश के तमाम मरीज दिल्ली में इलाज कराने जाते हैं। इस फैसले के बाद यूपी पर खासा असर पड़ेगा। वहीं दिल्ली सरकार के फैसले को लेकर यूपी के कई नेताओं ने इसका विरोध किया है।
दिल्ली सरकार के इस फैसले पर बीजेपी प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह फैसला गैर-संवैधानिक है। नागरिकों के मूल अधिकारों का हनन है। नागरिकता देश की होती है, प्रदेशों की नहीं होती है। अरविंद केजरीवाल का जो फैसला है, किसी भी मायने में विधिसंवत नहीं है। भारत की जो संस्कृति है, यह फैसला उसके विपरित है।
राजधानी दिल्ली में न केवल देश बल्कि हमारे देश में तो पाकिस्तान से भी इलाज के लिए लोग आते हैं जबकि उनकी वजह से हमारे यहां कितने सैनिकों को अपनी जान गवांनी पड़ी। यहां के डॉक्टर पाकिस्तानी लोगों का भी उसी तरह इलाज करते हैं जैसे हिंदुस्तानी लोगों का। तो ऐसे में कैसे दिल्ली के अस्पतालों में अरविंद केजरीवाल केवल दिल्ली के लोगों के लिए सुविधा उपलब्ध करवा सकते हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
केजरीवाल सरकार भारत के किसी नागरिक को दिल्ली में इलाज करवाने से कैसे रोक सकते हैं। दिल्ली इस देश का दिल है वो कोई उनकी जमींदारी नहीं है। पूरे देश के नागरिकों ने दिल्ली को चमकाया है। दिल्ली को बनाया है। मैं अरविंद केजरीवाल से कहूंगा कि वह अपना फैसला वापस लें और देश की जनता से माफी मांगे।
वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने भी केरीवाल सरकार के फैसले को नकारते हुए कहा कि हमारा संविधान इस तरह के फैसले की इजाजत नहीं देता है। क्या दिल्ली में यही विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई भी कहीं से भी आकर इलाज करा सकता है। उनका यह फैसला साबित करता है कि उन्होंने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है केवल झूठ बोला है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































