दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन के पिस्टल की होगी जाँच, हिंसा से अबतक 53 लोगों की मौत

दिल्ली हिंसा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की पिस्तौल को पुलिस अगले हफ्ते फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेजेगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला में यह जांच की जाएगी कि क्या हिंसा के दौरान पिस्तौल से गोलीबारी की गई थी। इस पिस्तौल को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया था।

उल्लेखनीय है कि दंगे के दौरान खुफिया विभाग के कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आत्मसमर्पण करने की अर्जी अदालत द्वारा खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने ताहिर हुसैन को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। शर्मा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, ताहिर हुसैन ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है।

अबतक दिल्ली हिंसा में 53 लोगों की जान गई थी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पिछले महीने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में 690 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 2,200 लोगों को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। इस हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 200 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक शस्त्र कानून के तहत 48 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 2,193 लोगों को या तो हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 50 लोगों को शस्त्र कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025
बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया

भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…

Dec 28, 2025

इस बीच, हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा दंगों के दौरान हुई हत्याओं की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में शाहनवाज नामक व्यक्ति को 20 वर्षीय दिलबर सिंह नेगी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले में दूसरे संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि नेगी का क्षत-विक्षत शव 26 फरवरी को ब्रह्मपुरी में बरामद हुआ था। वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला था और छह महीने पहले राष्ट्रीय राजधानी आया था। वह दिल्ली के उत्तर-पूर्व इलाके में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन के पिस्टल की होगी जाँच, हिंसा से अबतक 53 लोगों की मौत

दिल्ली हिंसा
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts