व्हाइट हाउस में उस वक्त मचा हड़कंप जब ट्रंप के कार्यक्रम में कोरोना की पुष्टि हुई

व्हाइट हाउस

नई दिल्ली। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब 70 से ज्यादा देशों  में अपना पांव पसार चुका है। एक तरफ जहां दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस के नाम से अपने अंदर डर बनाए हुए हैं। अब ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला अमेरिका के व्हाइट हाउस से आया है। खबरों के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए शामिल हुए थे। मालूम हो कि इस वायरस के चलते दुनियाभर में 3000 से ऊपर लोगों की जानें गई हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बता दें कि जिस राजनीतिक कार्यक्रम में ट्रंप मौजूद थे, वहां एक ऐसा शख्स मौजूद था, जिसका शरीर कोराना वायरस से संक्रमित था। इस खबर की पुष्टि होते ही व्हाइट हाउस में हड़कंप मच गया। मालूम हो कि अमेरिका में चुनाव आने वाला है जिसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति काफी सक्रिय हैं।

अभी हाल ही में ट्रंप अपनी पत्नी मलेनिया और बेटी इंवाका के साथ भारत दौरे पर आए हुए थे। जिसका एक राजनीतिक समीकरण अमेरिका में आने वाले चुनाव से जोड़ कर देखा  जा रहा था। अमेरिका में भारी संख्या में भारत के लोग हैं, जिनका वोट ट्रंप के लिए काफी हद तक मायने रखता है।

हाल ही में अमेरिका में ऐसा ही कुछ राजनीतिक कार्यक्रम चल रहा था जिसका हिस्सा बनने ट्रंप  वहां पहुंचे थे। जब ये मामला सामने आया और कोरोना से संक्रमित उस मरीज की पुष्टि हुई। तब व्हाइट हाउस में हड़कंप मच गया। हालांकि ट्रंप ने कहा कि मुझे इसकी कोई फिक्र नहीं है और मेरा शेड्यूल पहले के मुताबिक ही चलेगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now