Delhi Violence: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में 600 से ज्यादा लोग

Delhi Violence

नई दिल्ली। Delhi Violence: दिल्ली में पिछले 5 दिनों से जारी हिंसा के खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस ने 600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा ग्रस्त इलाके में पुलिस और पैरा मिलिट्री जवानों ने रातभर गश्ती लगाई। मौजपुर, भजनपुरा, यमुना विहार, सीलमपुर, करावल नगर, जाफराबाद जैसे संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Delhi Violence के मद्देनजर पुलिस लोगों से सावधानी बरतने को कह रही है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न दें। बता दें कि दिल्ली हिंसा में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा से ग्रस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जन-जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

पुलिस के अनुसार, हिंसा ग्रस्त इलाकों में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अबतक 123 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। दिल्ली पुलिस ने फिलहाल 600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली के लिए अमन कमेटी की मीटिंग करवा रहे हैं। पुलिस की नजर अब सोशल मीडिया पर है। फेक मैसेज और वीडियो फैलाने वालों को पुलिस ने कहा है कि उनके खिलाफ बहुत ही सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, फेक मैसेज के खिलाफ साइबर सेल में कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के विरोध लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में धरना और प्रदर्शन शुरू हुआ था। जो धीरे-धीरे बाद में हिंसा में तबदील हो गया। सीएए समर्थक और विरोधी एक-दूसरे से आपस में भिड़ गए। उत्तर-पूर्वी दिल्ली फैली हिंसा में आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा और दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Delhi Violence: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में 600 से ज्यादा लोग

Delhi Violence
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts