दिल्ली के बादली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने किया नामांकन। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। सभी बड़ी पार्टियां विधानसभा चुनाव पर अपनी निगाहें टिकाई हुईं हैं। चुनावी मौसम में कौन किसको पटखनी देगा, इसी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। किसी सीट पर कांग्रेस का बोलबाला है तो किसी पर भारतीय जनता पार्टी का, तो कही पर सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का।

फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रत्याशियों का नामाकंन चल रहा है। देश की कद्दावर और राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस ने इस चुनाव में कई पुराने चेहरों पर भरोसा दिखाया है। पार्टी ने कई पुराने प्रत्याशइयों को फिर से मैदान में उतारा है। उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया गया है।

दिल्ली चुनाव 2020 : बादली सीट से देवेंद्र यादव ने किया नामांकन
दिल्ली के बादली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने मंगलवार 21 जनवरी को अपना नामांकन किया। नामांकन के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी भीड़ जुटी। नामांकन में खास बात यह रही कि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के समर्थन में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियन विजेंद्र सिंह भी नामांकन के दौरान पदयात्रा में शामिल हुए।

पदयात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया और देवेंद्र यादव पर अपना भरोसा जताया। बादली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और पहले विधायक के रहते जितने काम हुए उनसे ज्यादा काम बादली की जनता और बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए करेंगे।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को को उनके काम और उनकी लोकप्रियता के बिनाह पर पार्टी ने टिकट दिया है। यादव पहले भी दो बार बादली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। अब देखना यह है कि पिछली बार चली अरविंद केजरीवाल लहर को इस बार कांग्रेस या यूं कहें कि बादली में देवेंद्र यादव कैसे पछाड़ते हैं। बता दें कि बादली में आम आदमी पार्टी से अजेश यादव मैदान में हैं जो बादली के वर्तमान विधायक भी हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


































