आने वाले 24 घंटो में भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान एमफन को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि अगले दो दिनों में ये तूफान का रूप ले सकता है। कम दबाव वाले क्षेत्र की गति अभी पता नहीं चल पाई है। संभावित तूफान तट पर कहां टकराएगा इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दिया है।
सुबह 8.30 मौसम विभाग ने तूफान को लेकर अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा में पारादीप से 1060 किलोमीटर दूर है। जबकि पश्चिम बंगाल के दीघा के तट से करीब 1310 किलोमीटर की दूरी पर है।
आने वाले अगले 24 घंटे होगा खतरनाक
अगले 12 घंटे में ये तूफान का रूप ले सकता है, जबकि इसके बाद अगले 24 घंटे के में ये खतरनाक तूफान (Severe Cyclonic Storm) में बदल जाएगा। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि 18-20 मई के बीच कभी ये तूफान बंगाल के तट से टकरा सकता है। 19 मई की सुबह से ओडिशा में 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार लगातार बढ़ सकती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
सोमवार को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में हवा की रफ्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। जबकि जिस दिन ये तूफान तट से टकराएगा उस दिन हवा की रफ्तार 190 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने अंडमान सागर, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले पांच-छह दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
वहीं ओडिशा के कुछ जिलों में अलर्ट के साथ ही ओडिशा में तूफान के संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों के तहत शुक्रवार को 12 तटीय जिलों में चेतावनी जारी की गई। इसके लिए कई कलेक्टरों से लोगों के लिए वैकल्पिक आश्रय गृहों की व्यवस्था करने को कहा गया है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































