चीन में कोरोना वायरस से पीड़ित की संख्या में इजाफा, मृतकों की संख्या 1113 हुई

चीन में कोरोना वायरस

बीजिंग, एजेंसी। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,113 हो गई है। वहीं इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या भी बढ़कर 44,653 हो गई है। चीनी प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स से मंगलवार को कोरोनवायरस संक्रमण के कन्फर्म 2,015 नए मामलों और 97 मौतों की जानकारी मिली है।

सिन्हुआ ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के हवाले से बताया कि इनमें हुबेई प्रांत में 94 और हेनान, हुनान तथा चोंगकिंग में एक-एक मौत हुई है। आयोग ने कहा कि मंगलवार को 3,342 नए संदिग्ध मामले सामने आए। मंगलवार को ही 871 मरीज गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और 744 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

आयोग ने कहा कि 8,204 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और 16,067 लोगों के वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। ठीक होने के बाद कुल 4,740 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। आयोग ने कहा कि 4,51,462 लोगों के कोरोना वायरस पीड़ितों से करीबी संपर्क में होने का पता चला है, उनमें से 30,068 को मंगलवार को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 1,85,037 अन्य अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं।

मंगलवार को शाम तक हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में एक की मौत सहित 49 मामलों की पुष्टि हुई, जबकि 10 मकाऊ एसएआर में और ताइवान में 18 मामलों की पुष्टि हुई है। मकाऊ और ताइवान में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

वायरस से पीडि़त गरीब छात्रों को आर्थिक मदद की पेशकश

चीन में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए दूसरी तरफ चीन के शिक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन और स्कूलों को कोरोना वायरस से प्रभावित गरीब परिवारों के छात्रों की आर्थिक मदद करने के लिए कहा है। मंत्रालयों द्वारा जारी संयुक्त बयान के अनुसार, संबद्ध कार्यालयों को गरीब छात्रों के रहने की स्थिति और स्वास्थ्य की जानकारी होनी चाहिए और उन्हें बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों, गरीबी वाले क्षेत्रों, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

बयान के अनुसार, वायरस से संक्रमित परिवार के गरीब छात्रों के लिए अस्थाई सब्सिडी, ट्यूशन फीस में छूट या माफी होनी चाहिए जिससे स्कूल में उनकी पढ़ाई या जीवन प्रभावित ना हो। मंत्रालयों ने शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूल में रुके गरीब परिवारों के बच्चों की देखभाल के लिए भी देशभर के स्कूलों से कहा है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

चीन में कोरोना वायरस से पीड़ित की संख्या में इजाफा, मृतकों की संख्या 1113 हुई

चीन में कोरोना वायरस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts