पाकिस्तान में कोरोना का कहर, संक्रमितों की संख्या 19000 के पार, 440 की मौत

पाकिस्तान में कोरोना

नई दिल्ली। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। पीटीआई के खबर के मुताबिक, रविवार को पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 989 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ पाकिस्तान में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 19000 के पार हो गई है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 23 मरीजों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण से अभी तक 440 मरीजों की मौत हो चुकी है। अबतक 4817 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

पाकिस्तान के अलग-अलग राज्यों की बात करें तो पाकिस्तान के कुल 19103 संक्रमित मामलों में 7 हजार से ज्यादा मामले सिर्फ पंचाब प्रांत से है। यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7106 पहुंच चुकी है। सिंध में 7102 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं।

पाकिस्तान के एक अन्य राज्य खैबर-पख्तूनख्वा में 2907 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। ब्लूचिस्तान में 1172 और राजधानी इस्लामाबाद में 393 मामले और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में 356 और पीओके में 67 मरीज सामने आए हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि पाकिस्तान में कुल 203,025 नमूनों की जांच की गई। देश में बढ़ते मामले के बीच पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा कि हमें नहीं पता कि कोविड-19 की दवा कबतक उपलब्ध हो पाएगी। इमरान खान ने आशंका जताई कि आने वाले एस साल तक लोगों को कोरोनावायरस के साथ ही जीना पड़ सकता है।

बता दें कि दुनिया में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 3,506,739 हो गई है। दुनिया में सबसे प्रभावित देशों में अमेरिका, ईरान, इटली, स्पेन जैसे शामिल हैं। दुनियाभर में कोरोनावायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,47,469 हो गई है। वहीं 1,125,236 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण को अबतक मात दे चुके हैं। भारत में करोना संक्रमित मरीजों की संख्या 42,533 हो गई है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक 1373 मरीजों की मौत हो चुकी है। 11,707 मरीज कोरोना से अबतक ठीक हो चुके हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

पाकिस्तान में कोरोना का कहर, संक्रमितों की संख्या 19000 के पार, 440 की मौत

पाकिस्तान में कोरोना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts