कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना 50 हजार के करीब, किस राज्य में कितनी मौतें हुई?

भारत में कोरोना

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में 126 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इतनी ज्यादा संख्या में लोगों की मौतों का ये आंकडा डराने वाला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक देशभर में 49 हजार 391 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से 1694 लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 14 हजार 183 लोग ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ अबतक इस जानलेवा संक्रमण के करीब 50 हजार मामले सामने आ चुके हैं। लगातार इस तरह से आंकड़ों का बढ़ना विनाशकारी सिद्ध हो सकता है। भारत के सभी राज्यों में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में कोरोना विस्फोटक स्थिति में पहुंच चुका है।

कोरोना से किस राज्य में कितनी मौतें?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 617, गुजरात में 368, मध्य प्रदेश में 176, राजस्थान में 89, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 56, आंध्र प्रदेश में 36, पश्चिम बंगाल में 140, तमिलनाडु में 33, तेलंगाना में 29,  कर्नाटक में 29, पंजाब में 25,  जम्मू-कश्मीर में 8, हरियाणा में 6, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 4, हिमाचल प्रदेश में दो,  चंडीगढ़, असम, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ राज्यों ने सही समय पर अपने यहां के केस के बारे में जानकारी नहीं दी है। अब वहां से केस आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हम कन्टेनमेंट जोन के आधार पर काम कर रहे हैं। प्रशासन लगातार इसपर नजर बनाए हुए है।

बता दें कि बीते 4 मई से भारत में लॉकडाउन का तीसरी पीरियड शुरू हो चुका है। तीसरे पीरियड में सरकार ने देश के जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में विभाजित कर कुछ रियायत दिया है। रेड जोन के इलाके में स्थिति पहले की तरह ही रहेंगे, जबकि ग्रीन और ऑरेंज जोन के इलाकों में सरकार ने कुछ छूट प्रदान किया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना 50 हजार के करीब, किस राज्य में कितनी मौतें हुई?

भारत में कोरोना
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts