कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के पार, देश में पिछले 24 घंटे में 4970 नए केस

कोरोना मरीजों की संख्या

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख की संख्या को पार गया है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 4970 नए मरीज सामने आए। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 134 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के कुल मामले 101139 हो गए हैं।

भारत में कुल 58802 एक्टिव केस

भारत में कोविड-19 से अबतक 3163 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में फिलहाल कुल 58802 केस एक्टिव हैं जबकि 39174 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। भारत में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से अबतक 1249 मरीजों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 35058 है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार के पार

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो चुका है। दिल्ली में अबतक कोरोना के कुल 10054 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में अबतक 168 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4485 लोग कोरोना से दिल्ली में ठीक हो चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि कोरोना वायरस का पहला संक्रमण चीन के वुहान में हुआ था। जहां पर एक डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इससे दो लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका था। हालांकि वे ठीक हो गए थे। चीन में कोरोना से पहली मौत एक डॉक्टर की हुई थी। भारत में कोरोना का पहला मरीज दक्षिणी राज्य केरल में मिला था। आज भारत में लगभग सभी राज्य कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी कोरोना वायरस की एंट्री हो चुकी है। भारत की सबसे उत्तरी-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में कोरोना से एक व्यक्ति संक्रमित है। सिक्किम में अभी तक कोरोना के किसी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के पार, देश में पिछले 24 घंटे में 4970 नए केस

कोरोना मरीजों की संख्या
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts