उपभोक्ता कानून – जानिए क्या कहता है आज से लागू किया गया कानून

उपभोक्ता कानून

नई दिल्ली। Consumer Protection Act 2019 : केंद्र सरकार की तरफ से ग्राहकों की ताकत को और बढ़ाने के लिए नया उपभोक्ता कानून लागू किया गया है। मोदी सरकार ने यह कानून ग्राहकों के साथ रोज हो रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए बनाया है। केंद्र सरकार द्वारा उपभोक्ता कानून लाने के बाद ग्राहकों बहुत राहत मिलेगी।

केंद्र सरकार के द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को आज से लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि यह नया कानून उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की जगह ली है। नए उपभोक्ता कानून में ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियों को भी शामिल किया गया है। नए कानून में जुर्माने की राशि 50 लाख रूपये तक और सजा 2 से 5 साल के बीच होगी।

बता दें कि आज से लागू किए गए इस नए कानून के लागू होते ही ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए कई नए नियम लागू हो गए हैं जो कि पुराने एक्ट में नहीं थे। ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए खास तौर से पिछले कुछ सालों में आए नए बिजनेस मॉडल्स को भी इसमें शामिल किया गया है।

नए कानून उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की विशेषताएँ

1. नए कानून के तहत उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापन जारी करने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

2. उपभोक्ता धोखाधड़ी होने पर देश के किसी भी कंज्यूमर कोर्ट में मामला दर्ज करा सकेगा।

3. इस बार के नए कानून में ऑनलाइन और टेलीशॉपिंग कंपनियों को भी शामिल किया गया है। ऐसा पहली बार किया गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

4. ग्राहकों के खाने-पीने की चीजों में मिलावट होने पर कंपनियों पर जुर्माना और जेल का प्रावधान भी लागू किया गया है।

5. कंज्यूमर फोरम में एक करोड़ रुपये तक के केस दाखिल हो पाएंगे।

6. स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन में एक करोड़ से दस करोड़ रुपये तक के केसों की सुनवाई होगी।

7. नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन में दस करोड़ रुपये से ऊपर केसों की सुनवाई की जाएगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

उपभोक्ता कानून – जानिए क्या कहता है आज से लागू किया गया कानून

उपभोक्ता कानून
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts