कोरोना मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ रही है, जानिए ताजा अपडेट

कोरोना मरीजों की संख्या

नई दिल्ली। भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। भारत में अबतक 15 हजार 700 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना के संक्रमण से भारत में अबतक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के ताजा अपडेट जानिए-

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 43 नए केस सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक मस्जिद के इमाम की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना केस की संख्या 970 हो गई है जबकि 14 लोगों की मौत हो गई है। यूपी में 86 लोगों कोरोना की जंग जीत चुके हैं।

भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3600 के पार हो चुकी है। 211 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है जबकि 365 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य हैं। तमिलनाडु में कोरोना से अबतक 15 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1370 के पार कर चुकी है। उसके बाद तेलंगाना में भी हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। तेलंगाना में कोरोना के 809 केस सामने आ चुके हैं जबकि 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 1893 हो चुकी है। संक्रमण से 42 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है जबकि 72 लोग अभी इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

गुजरात में भी कोरोना से लोग लगातार संक्रमित हो रहे हैं। गुजरात में कोरोना से अबतक 1376 संक्रमित हो चुके है। इस बिमारी से 53 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 93 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। राजस्थान में भी कोरोना के 1351 केस हैं और 11 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।

बिहार में कोरोना वायरस से 80 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। बिहार में दो लोगों की मौत भी हुई है। राजधानी पटना का राजाबाजार कोरोना के लिहाज से संवेदनशील हो गया है। इलाके में एक महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

कोरोना मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ रही है, जानिए ताजा अपडेट

कोरोना मरीजों की संख्या
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts