नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 11458 हजार नए मरीज सामने आए हैं। भारत में पहली बार कोरोना के 11 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। देश में कुल एक्टिव मरीज 308993 हो गए हैं जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 154330 है। भारत में कोरोना से अबतक 8884 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख को पार कर गया है। महाराष्ट्र के लिए यह एक चुनौती भरा समय बन गया है। एशिया के सबसे बड़े स्लम धराबी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। हालात बेहद ही डराने वाले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल एक्टिव केस 49628 है। महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक 3717 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर कई विशेषज्ञों ने सरकार को चेताते हुए कहा है कि देश में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात से इंकार किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में कोरोना का कम्यूनिटी फैलाव नहीं हुआ है।
देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 36824 तक पहुंच चुकी है। दिल्ली में कुल एक्टिव केस 22212 हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13398 है जबकि अबतक 1214 लोगों की कोविड-19 वायरस से मौत हो चुकी है। दिल्ली में बढ़ रहे केस के बीच केजरीवाल सरकार ने दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले अस्पतालों को सिर्फ दिल्ली वासियों के लिए आरक्षित किया था। हालांकि केजरीवाल सरकार के इस फैसले का कई राजनीतिक दलों ने विरोध किया था।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
बाद में दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार के फैसले को पलटते हुए दिल्ली में किसी भी व्यक्ति के इलाज कराने की व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































