दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का केस, आंकड़ा 1700 के पार पहुंचा, 4 की मौत

दिल्ली कोरोना केस

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों के दौरान एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की वर्तमान संख्या 1700 के पार हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 21 मरीज ने करोना का मात देकर अपने घर लौट चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना से 42 की मौत

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 67 नए मामले भी सामने आए हैं और 4 कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

पूरे भारत में कोरोना के केस

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13833 हो गई है। हालांकि 1760 से ज्यादा लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। लेकिन 452 मरीज कोरोना से जीत की जंग हार चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में 3200 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

दिल्ली कोरोना केस
कोरोना के बढ़ते मामलों का आंकड़ा- Source: विकिपीडिया

महाराष्ट्र में 194 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 300 से ज्यादा लोग कोरोन की जंग जीत चुके हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली आ चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार तक 51 लोग कोरोना को हरा कर घर लौट चुके थे, जबकि 38 लोगों की मौत चुकी है। पिछले 24 घंटों में 4 और मौत के बाद मृतकों की संख्या 42 हो चुकी है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बिहार में भी कोरोना के मामले बढ़े

पूर्वी राज्य बिहार में भी कोरोना के केस में लगातार दिन-ब-दिन बढ़ोतरी हो रही है। बिहार में कोरोना के कुल कंफर्म केस 83 है, जबकि दो लोगों की मौत बिहार में कोरोना की वजह से अबतक हो चुकी है। वहीं 37 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। बिहार से सटे नेपाल में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से बिहार में स्थिति बिगड़ सकती है।

बता दें कि भारत-नेपाल सीमा जोकि बिहार राज्य से मिलती है। खुला बॉर्डर होने की वजह से संक्रमण बढ़ने का खतरा हो सकता है। नेपाल में कोरोना के कुल कंफर्म संख्या 30 है जबकि 2 लोगों कोरोना से ठीक हो चुके हैं। नेपाल ने कोरोना से मौत का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का केस, आंकड़ा 1700 के पार पहुंचा, 4 की मौत

दिल्ली कोरोना केस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts