राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में अब भी दुविधा

congress-still-in-dilemma-for-chief-minister-in-rajasthan

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भले ही मध्य प्रदेश में ढेरों माथापच्ची के बाद सीएम के नाम का ऐलान कर दिया हो, मगर राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में अब भी दुविधा बनी हुई है। हालांकि इस मामले में शुक्रवार को यह बात का साफ हो जाएगा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए किसका चयन किया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदार अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिल्ली में ही जमे हुए हैं। इससे पहले गुरुवार के दिन में भी दोनों नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाक़ात कर अपनी-अपनी दावेदारी पेश की थी।

दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस के बहुमत में आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने को लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच अब भी कशमकश की स्थिति है। अब सचिन पायलट के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं और सचिन को मुख्यमंत्री न बनाए जाने पर कांग्रेस को अंजाम भुगतने की भी धमकी दे रहे हैं।

वहीं राजस्थान का गुर्जर समुदाय चाह रहा है कि सचिन पायलट ही राज्य के सीएम बने। सचिन पायलट के पक्ष में सड़कों पर लोग उतरने लगे हैं। जिसमें गुर्जर समाज का अहम योगदान दिखाई दे रहा है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

लेकिन बैठक के बाद राहुल गांधी ने सीएम की रेस का गतिरोध खत्म करते हुए अशोक गहलोत को सीएम और सचिन पायलट को डिप्टी सीएम बनाया है। कई दौर की बैठकों के बाद दोनों के नाम पर सहमति बनी। राजस्थान के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला किया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। इसके साथ सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में अब भी दुविधा

congress-still-in-dilemma-for-chief-minister-in-rajasthan
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts