कॉमेडियन किंग कपिल लॉकडाउन खुलने के बाद पहले किससे मिलेंगे?

कॉमेडियन किंग कपिल

मुंबई। कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन के खुलने के बाद सबसे पहले किससे मिलेंगे? इस बात का खुलासा खुद कॉमेडियन किंग कपिल ने किया है। कपिल शर्मा लॉकडाउन में अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ और बेटी संग क्वॉलिटी टाइम बिता रहें हैं। लॉकडाउन के चलते उन्हें अपनी पत्नी और बेटी के साथ टाइम बिताने का मौका मिला है। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वो काम को भी काफी मिस कर रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी काम का शुरू होना मुश्किल है।

लॉकडाउन के दौरान बाकी सेलेब्स की तरह कपिल शर्मा भी अपनी फैंस के मन को देखते हुए सोमवार को फैंस के साथ बातचीत की। ट्विटर पर कपिल ने फैंस से बातचीत भी की। इस बातचीत के दौरान एक फैन ने कपिल से पूछा कि लॉकडाउन खुलने के बाद आप सबसे पहले किससे मिलना चाहेंगे? एक दो नाम बताएं… फैन के सवाल का जवाब देते हुए कपिल ने कहा कि मम्मी से… वो पंजाब में हैं, और लॉकडाउन के चलते में काफी दिनों से उनसे नहीं मिल पाया हूँ। अब कपिल शर्मा अपनी मां के कितने करीब हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है।

फैंस को ये जबाव देने के बाद कपिल से और भी मजेदार सवाल पूछे गए। एक यूजर ने पूछा, एक चीज जिसे आप बहुत अच्छी तरह पकाते हैं और गिन्नी आपको इसे हर बार पकाते देखना पसंद करती हैं? कपिल ने फैन से इस सवाल का फनी जवाब देते हुए कहा, उनका दिमाग और ये उसे बिल्कुल पसंद नहीं है।

एक अन्य फैंस ने कपिल शर्मा से पूछा, ऐसी कौन सी चीज है जो तुरंत आपका दिन अच्छा कर देती है?’ कपिल ने जवाब देते हुए अपनी बेटी के बारे में बताया। उन्होंने कहा- जब मैं अपनी बेटी की स्माइल देखता हूं तो सबकुछ भूल जाता हूँ।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान कभी-कभी तनावपूर्ण माहौल हो जाता है, क्योंकि सभी सेलेब्स घर पर कैद हैं। लॉकडाउन की वजह से कपिल के कॉमेडी शो की शूटिंग नहीं हो पा रही है और ऐसे में कॉमेडियन किंग और उनके फैंस कपिल के शो को काफी मिस कर रहे हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

कॉमेडियन किंग कपिल लॉकडाउन खुलने के बाद पहले किससे मिलेंगे?

कॉमेडियन किंग कपिल
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts