सिक्किम वार्डर पर जारी तनातनी के बीच चीन ने भारत आने वाले अपने नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि चीनी यात्री अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।
नई दिल्ली। सिक्किम वार्डर पर जारी तनातनी के बीच चीन ने भारत आने वाले अपने नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि चीनी यात्री अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहें। पीटीआई में छपी खबर में एक अधिकारी ने कहा कि यह यात्रा अलर्ट नहीं है। यह एक परामर्श है जिसमें चीनी यात्रियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
Read Also: डोकलम विवाद: भारत ने दी चीन को नसीहत, कहा- कूटनीति ने हल निकालें दोनों देश
यह एडवाइजरी भारत में स्थित चीनी दूतावास से जारी किया गया है। जिसमें लोगों से कहा गया है कि वे सुरक्षा हालात पर करीब से नजर रखें और एतिहात बरतें। बता दें कि गत 5 जुलाई को चीन ने कहा था कि वह भारत आने वाले अपने नागरिकों को यात्री अलर्ट जारी करने का फैसला कर सकता है।
Read Also: आतंकी बुरहान की बरसी पर कश्मीर में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद
बता दें कि भारत और चीन के बीच सिक्किम के डोकाला को लेकर पिछले कुछ दिनों से गतिरोध बना हुआ है। डोकलाम इलाके में यह गतिरोध पिछले तीन सप्ताह से जारी है। यह गतिरोध चीनी सेना द्वारा एक सड़क के निर्माण को लेकर शुरू हुआ था। जिस क्षेत्र पर चीन दावा कर रहा है दरअसल उसका भारतीय नाम डोकाला है। भूटान में इसे डोकलाम कहा जाता है। जबकि चीन इसे डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा बताता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया
भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…
Read Also: उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों पर कोई समझौता नहीं करेगा
चीन इस बात का दावा करता है कि यह क्षेत्र उसके डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा है। सिक्किम क्षेत्र में भारत और चीन के बीच कुल 220 किलोमीटर की लंबी सीमा है।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































