पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे से चिढ़ा चीन, कहा- इस विवादित क्षेत्र में भारतीय नेता का दौरा सही नहीं

china-threatens-to-enter-kashmir

इटानगर। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के अरुणाचल दौरे से चीन चिढ़ गया है। चीन ने इस दौरे का विरोध किया है। चीन ने दौरे पर कहा कि किसी भी भारतीय नेता को इस विवादित क्षेत्र का दौरा नहीं करना चाहिए। चीन ने इस मुद्दे पर भारत के समक्ष विरोध जताने की बात कही है। बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानता है। हालांकि फिलहाल यह क्षेत्र भारत में है।

चीन ने कई बार इस क्षेत्र पर अपना दावा ठोकता आया है। वह तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की तिब्बत यात्रा को भी लेकर विरोध जताता रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर गुरुवार को कहा कि भारत-चीन के बीच सीमा के सवाल को लेकर चीन का रुख स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि चीन सरकार कभी भी अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं दी है। चीन इस क्षेत्र को विवादित मानता है और किसी भारतीय नेता के यात्रा का विरोध करता है।

कश्मीर में CRPF कैंप हमला, पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर

चीन की सरकारी न्यूद एजेंसी शिन्हुआ के हवाले कहा गया है कि हम इस मुद्दे को लेकर भारत के समक्ष विरोध प्रकट करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग ने कहा कि सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन एक स्तर सहमति बना चुके हैं ताकि विवाद को सही तरीके से सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष आपसी बातचीत के जरिये इस विवाद का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

गेंग ने कहा कि चीन भारत से अनुरोध करता है कि उसे अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए और सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच जो सहमति बनी है उसपर खड़े रहना चाहिए। साथ ही किसी ऐसी कार्रवाई से बचना चाहिए जिससे सीमा विवाद और न उलझे।

यह भी पढ़ें:

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

AI टेक्नोलॉजी के साथ ओप्पो A71 लॉन्च

एक विरासत: आधुनिक भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे से चिढ़ा चीन, कहा- इस विवादित क्षेत्र में भारतीय नेता का दौरा सही नहीं

china-threatens-to-enter-kashmir
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts