कोरोना संकट के बीच ट्रेनों में बुकिंग आज से, जानें किराया, रूट और स्टॉपेज

ट्रेनों में बुकिंग

नई दिल्ली। कोरोना और लॉकडाउन के बीच 50 दिनों के बाद फिर से ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। भारतीय रेलवे 12 मई से 15 जोड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू करने जा रही है। इन ट्रेनों में आज यानी सोमवार शाम 4 बजे से बुकिंग भी की  जानी है। इस बात की पुष्टि खुद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने की।

रेल मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली से देश के 15 प्रमुख शहर ट्रेनों के जरिए जोड़े जाएंगे। इन ट्रेनों की बुकिंग केवल ऑनलाइन होगी और स्टेशन पर टिकट नहीं बेचा जाएगा। रेलवे ने कहा है कि बाद में अन्य रूटों के लिए भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। बता दें कि इससे पहले भी रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई थी। इन ट्रेनों के जरिए रेलवे ने प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाया था।

किन-किन रूटों पर रेलगाड़ी चलेगी

भारतीय रेलवे के अनुसार, 12 मई से चलने वाली ट्रेन नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, रांची, मुंबई सेंट्रल, बेंगलुरु, बिलासपुर, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए  चलेगी।

सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग की अनुमति

12 मई से चलने वाली ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई यानि आज शाम 4 बजे से शुरू होगी। टिकटों की बुकिंग सिर्फ IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर उपलब्ध होगी। रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और कोई कॉउन्टर टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा। इन ट्रेनों में केवल वही यात्री यात्रा कर सकेंगे जिनके पास रेलवे द्वारा कन्फर्म टिकट दिया गया हो। रेलवे स्टेशनों में यात्री के अलावा कोई और नहीं जा सकेंगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

क्या रहेगा किराया?

सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली से जो ट्रेन चलाई जा रही हैं, वे वही रूट हैं, जहां पहले से राजधानी ट्रेन चलती हैं। यह ट्रेन भी राजधानी होंगी, जिनके सारे कोच एसी होंगे। इनमें पहले से तय किराया ही लिया जाएगा। यात्रियों की संख्या पर निर्भर होगा कि ट्रेन में कितने कोच जोड़े जाएं।

खाने-पीने की व्यवस्था खुद करनी होगी

इंडियन रेलवे के अनुसार, मंगलवार से शुरू हो रही रेल सेवा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश और विशेष रेलगाड़ियों की समय सारणी अलग से जारी की जाएगी। इन ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं होगा। यात्रियों को खुद खाने-पीने की व्यवस्था करनी होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे ने यह व्यवस्था की है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोरोना संकट के बीच ट्रेनों में बुकिंग आज से, जानें किराया, रूट और स्टॉपेज

ट्रेनों में बुकिंग
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts