पटना। बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बिहार के किशनगंज जिले में रविवार रात तक 8 नए कोरोना मरीज मिले। बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को राज्य में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।
बिहार में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या मुंगेर में है। हालांकि मुंगेर जिले में 43 लोग अबतक ठीक भी हो चुके हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पटना मे 3, गया में 2 मरीज, अररिया में 1 मरीज, अरवल में 3 और किशनगंज में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। बिहार में कुल 38 जिलों में से 37 जिले कोरोना के चपेट में आ चुके हैं।
कोरोना से ठीक होने वाले जिलों में बक्सर सबसे आगे
बिहार के कई जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले के अनुसार, बक्सर में सबसे ज्यादा 54 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। मुंगेर में 43, रोहतास में 40, सीवान में 26, पटना में 21, कैमूर में 25, नालंदा में 35, गोपालगंज में 17, आरा (भोजपुर) में 10 और बेगूसराय में 8 कोरोना मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके हैं।
बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कुल 31 हजार 552 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 25 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 262 है।
बिहार में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 707 हो गई है। सोमवार को राज्य में 11 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं बिहार में कोरोना से 6वीं मौत हो चुकी है। मरने वाला दिल्ली से हाल ही में पटना लौटा था। बिहार सरकार लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।