भाजपा को मिले 15 साल और मुझे केवल 15 महीने: कमलनाथ

कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते कुछ समय से जारी सियासी संकट के लिए 20 मार्च का दिन बड़ा रहा। जिसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति किस ओर करवट लेगी, उसकी तस्वीर फ्लोर टेस्ट से पहले ही साफ हो गई। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का ऐलान किया।

कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि:पहले दिन से भाजपा ने हमारे खिलाफ षडयंत्र शुरू कर दिया था। जब मध्य प्रदेश में 15 महीने पहले हमारी सरकार बनी थी तो भाजपा के नेता कहते थे कि ये सरकार 15 दिन की सरकार है। ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। बीजेपी 15 महीने से मेरी सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है। 15 महीने में मैंने और मेरी सरकार ने जिस तरह से काम किया, उसे यहां की जनता ने देखा। हमारे ऊपर कोई भी आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि धोखा देने वालों को मध्य प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को 15 साल मिले थे और मुझे केवल 15 महीने। आखिर हमारा क्या कसूर था? हमारे ढाई महीने लोकसभा चुनाव और आचार संहिता में गुजरे। इन 15 महीनों मे राज्य का हर नागरिक गवाह है कि मैंने राज्य के लिए कितना काम किया। जनता को हमारे काम से कोई परेशानी नहीं मगर बीजेपी को यह पसंद नहीं आया और उसने लगातार हमारे खिलाफ साजिश रची।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

भाजपा को मिले 15 साल और मुझे केवल 15 महीने: कमलनाथ

कमलनाथ
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts