प्याज और लहसुन का जन्म कैसे हुआ? भगवान को भोग क्यों नहीं दिया जाता है?

प्याज लहसुन का जन्म

प्याज और लहसुन का जन्म कैसे हुआ? आज इस विषय में जानने का प्रयास करेंगे। लहसुन और प्याज का भगवान को भोग क्यों नहीं दिया जाता है? आज के समय में बिना लहसुन प्याज के खाना बनता नहीं है लेकिन शास्त्रों के अनुसार भगवान को भोग देते समय लहसुन प्याज का उपयोग वर्जित होता है। आइए जानते हैं कि लहसुन और प्याज का जन्म कैसे हुआ और इसे भगवान को अर्पित क्यों नहीं किया जाता है?

भगवान को भोग में लहसुन प्याज नहीं देने के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण मौजूद हैं। कहा जाता है कि जब देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन हो रहा था तो इस मंथन से अमृत कलश निकला। अमृत कलश निकलने के बाद देवताओं और राक्षसों के बीच इसके उपयोग को लेकर लड़ाई होने लगी। इसके बाद भगवान विष्णु ने अमृत कलश को बचाने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में आभूषण देखना

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल

सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Nov 23, 2025
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: आज इन 6 राशियों के लिए है कठिन दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 13 September: 13 सितंबर 2025, शनिवार का दिन ग्रहों की दृष्टि से…

Sep 13, 2025
मूलांक 8

Numerology: मूलांक 8 वालों पर रहती है शनिदेव की खास कृपा, संघर्ष के बाद मिलती है बड़ी सफलता

अंक ज्योतिष (Numerology) में हर अंक का अपना अलग महत्व होता है। यह व्यक्ति के…

Sep 11, 2025

अमृत प्लस रक्षकों के हाथ ना लग जाए इसलिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण करके राक्षसों को भ्रमित करने का काम किया था। इस रूप में भगवान विष्णु ने जैसे ही अमृत बांटना शुरू किया तो एक राक्षस अपना वेश बदलकर देवताओं के कतार में बैठ गया। जैसे ही भगवान विष्णु मोहिनी रूप में देवताओं को अमृत दे रहे थे तो गलती से उस राक्षस ने भी अमृत का सेवन कर लिया।

लेकिन तभी उसकी असलियत देवताओं के सामने खुल गई और भगवान विष्णु ने तुरंत सुदर्शन चक्र से उस राक्षस का सिर काट दिया। हालांकि उस राक्षस ने अमृत पी लिया था इसलिए उसकी मृत्यु नहीं हो पाई और उसका सिर और धर अलग हो गया। उस राक्षस का सिर और धड़ दोनों ही जीवित अवस्था में रहा। जिसे राहु और केतु नाम दिया गया।

ताजा खबरें 😄👇

हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025
सपने में आभूषण देखना

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल

सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Nov 23, 2025
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025

अमृत बांटते समय भगवान विष्णु ने जिस राक्षस का वध किया था उस वक्त राक्षस का सिर कटते हैं अमृत की जो बूंदे धरती पर गिरी, उसी से प्याज और लहसुन की उत्पत्ति हुई। कुछ लोगों द्वारा कहा जाता है कि लहसुन प्याज की उत्पत्ति राक्षसों के मल से हुई जो एक तरफ से गलत व्याख्या है। लहसुन प्याज की उत्पत्ति उस अमृत से हुई जो राक्षस का सिर काटते ही अमृत की कुछ बूंदें धरती पर गिरी थी।

अमृत की बूंदों से उत्पत्ति होने के कारण लहसुन और प्याज को रोग नाशक और जीवनदायिनी माना जाता है। हालांकि राक्षसों के मुख से गिरी बूंदों की वजह से जन्म होने के कारण इनका भोग भगवान को नहीं लगाया जाता है। धर्म शास्त्रों के मुताबिक, लहसुन और प्याज को अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि लहसुन और प्याज के अंदर तामसिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाले तत्व पाए जाते हैं।

लहसुन और प्याज का सेवन करने से उत्तेजना में वृद्धि होती है। इसके साथ-साथ यह भी माना जाता है कि लहसुन और प्याज का सेवन करने से व्यक्ति का मन अस्थिर हो जाता है। इससे अध्यात्म के मार्ग में बाधा उत्पन्न होती है और मन की एकाग्रता में व्यवधान पैदा होता है। इसलिए भगवान के भोग में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

प्याज और लहसुन का जन्म कैसे हुआ? भगवान को भोग क्यों नहीं दिया जाता है?

प्याज लहसुन का जन्म
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts