Sapne me Bagh Dekhna: सपने में बाघ देखना अच्छा संकेत माना जाता है। हालांकि बाघ एक मांसाहारी और हिंसक प्राणी है। बाघ को मां दुर्गा की सवारी मानी जाती है। ऐसे में सपने में बाघ को देखना धार्मिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सपने में बाघ देखना यह दर्शाता है कि आपको देवी मां पर विश्वास रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहना है।
Sapne me Bagh Dekhna – सपने में बाघ देखना
यदि किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार बाघ (Sapne me Bagh Dekhna) दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि वह अकेले ही अपनी मेहनत के दम पर अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेगा। उन्हें देवी मां पर विश्वास रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहना है।
ऐसे व्यक्ति को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। बाघ का सपना (Sapne me Bagh Dekhna) यह दर्शाता है कि आपको अपने अंदर हिम्मत रखनी है और अपने कार्य को करना है। किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानना है और बाघ की तरह हिम्मत रखते हुए कार्य करना है।
सपने में बाघ को हमला करते देखना
सपने में बाघ को हमला करते हुए देखना शुभ सपना नहीं माना जाता है। यदि किसी को ऐसा सपना दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। व्यक्ति बहुत जल्दी हार मान जाता है। ऐसे में इस तरह के सपने आने पर अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए और ऐसे मित्र बनाने चाहिए जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए उचित रास्ता दिखा सके। हर मुसीबतों का डटकर सामना करना चाहिए।
बाघ को मांस खाते देखना
सपने में आपको यदि बाघ मांस खाते हुए दिखता है तो इसका मतलब है कि कोई शत्रु जो लगातार आपको परेशान कर रहा था वह अब आपसे हार मान लेगा। आज नहीं तो कल उनके कर्मों की सजा उन्हें जरूर मिलेगी। आपको सिर्फ अपने बारे में सोचना है और अपने दुश्मनों को भूल जाना है। ऐसे सपने इस बात के संकेत देते हैं कि आपको न्याय जरूर मिलेगा।
सपने में बाघ को झुंड में देखना
यदि आपको सपने में बाघ झुंड में दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि कार्यस्थल पर आपकी टीम बनने वाली है। आप अपनी टीम के साथ मिलकर कार्यों को अंजाम देंगे। इससे आपको अपने काम में बहुत जल्दी सफलता प्राप्त होगी।
सपने में बाघ को झुंड में देखने का मतलब है कि आपको नई पहचान मिलेगी और अच्छे लोगों से आपकी संगति बढ़ेगी। ऐसे सपने इस बात का भी संकेत देता है कि आपको अकेले काम नहीं करना है। अकेले किसी कार्य को करना बहुत ही मुश्किल भरा होता है। यदि किसी कार्य में कोई सहायता कर रहा है तो आपको उसे स्वीकार करना चाहिए।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।