भारतीय भाषाओं की एकात्मता विषय पर भारतीय भाषा संगम का होगा राष्ट्रीय आयोजन

भारतीय भाषा संगम

हरिओम कुमार, मोतिहारी। गुजरात सरकार के युवा ,खेल और संस्कृति विभाग तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के भारतीय भाषा मंच द्वारा आगामी 18 और 19 अगस्त 2023 को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर, एकता नगर, नर्मदा गुजरात में भारतीय भाषा संगम का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में इस तरह का पूरे भारत में यह पहला प्रयास है। अभी तक भारत में भाषाओं के नाम पर टकराव होते रहे हैं, लेकिन भारत की सभी भाषाएं राष्ट्रीय एकता को स्थापित करने वाली बनें, इस दृष्टि से भारतीय भाषा संगम की परिकल्पना की गई है। इसमें भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं के भाषाविद और भाषा कार्यकर्ताओं की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति देशभर से रहने वाली है।

इन बाइस संवैधानिक भाषाओं के अतरिक्त अरुणाचल की तागिन भाषा, भोजपुरी, नागा, मिजो, खासी, प्राकृत, अपभ्रंश इत्यादि अन्य कई भाषाओं के भाषाविदों को निमंत्रित किया गया है। उद्घाटन सत्र में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल देश के सुविख्यात शिक्षाविद डा अतुल कोठारी प्रमुख रूप से रहने वाले हैं।

गुजरात साहित्य अकादमी के महासचिव और इस भारतीय भागा संगम के आयोजन सचिव डा जयेंद्र सिंह जादव ने कहा कि “सरदार पटेल ने देश के एकीकरण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके विशालतम प्रतिमा के परिसर में भारत की समग्र भाषाओं की एकात्मकता हेतु यह अभिनव प्रयास पूरे देश को एकसूत्र में जोड़ने की एक पहल है, जिसका सकारात्मक संदेश पूरे भारतवर्ष में जाएगा”।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डा राजेश्वर कुमार ने कहा कि पूरे भारत से विभिन्न भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रयासरत सरकारी और गैर सरकारी संगठनों और भाषा अकादमियों के दर्जनों प्रमुख प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल होंगे तथा भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु साझा प्रयास का प्रारूप तैयार होगा।

मुजफ्फरपुर से इस भारतीय भाषा संगम में हिन्दी भाषा के विशेषज्ञ के रूप में एल एस कॉलेज, मुजफ्फरपुर से प्रो प्रमोद कुमार और डा राजेश्वर कुमार, भोजपुरी भाषा के भाषाविद प्रो जयकांत सिंह, मैथिली भाषा से श्री बुद्धिनाथ मिश्र, संथाली से श्रीमती शकुंतला बेसरा, अंगिका से श्री विश्वजीत विद्यालंकार, मगही से डा संदीप सागर, प्राकृत से प्रो बी एन चौधरी एवम वज्जिका से श्री अजय यादव प्रतिभाग करेंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

भारतीय भाषाओं की एकात्मता विषय पर भारतीय भाषा संगम का होगा राष्ट्रीय आयोजन

भारतीय भाषा संगम
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts