मूली खाने के फायदे – इम्यूनिटी से लेकर ब्लड प्रेशर तक करता है कंट्रोल

मूली खाने के फायदे

मूली खाने के फायदे (Benefits of radish)- मूली खाने के वैसे तो कई फायदे होते हैं। मूली में ज्यादा मात्रा में विटामिन सी होता है। मूली खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक रहता है। मूली शरीर से सूजन और जलन को भी कम करने में सहायक है। आइए जानते हैं मूली खाने के फायदों के बारे में।

ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल – मूली में पोटेशियम भी होता है। यह शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित रोगियों को मूली को भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। आयुर्वेद में कहा गया है कि मूली खाने से खून में शीतलता आती है।

पाचन तंत्र को रखे ठीक – मूली खाने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र ठीक रहता है। मूली में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। सलाद के रूप में मूली का सेवन किया जा सकता है। मूली खाने से शरीर में कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। शरीर में फाइबर की सही मात्रा होने से हमारा पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम करता है।

पोषक तत्वों की कमी करे दूर – लाल मूली में विटामिन ई, ए, सी, बी6 और के पाया जाता है। इसके अलावा मूली में एंटीऑक्सीडेंट, जस्ता, मैग्नीशियम, फाइबर, पोटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम इत्यादि ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसलिए मूली खाने से शरीर में इन सभी पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है और शरीर में हमेशा स्वस्थ रहता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

कब्ज, एसिडीटी करे दूर – मूली में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके साथ-साथ में मूली में भरपूर मात्रा में पानी भी होता है। मूली खाने से न केवल हमारे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है बल्कि यह शरीर में एसिडिटी की समस्या, मोटापा की समस्या, गैस की समस्या जैसी बिमारियों में भी राहत प्रदान करता है।

मुंहासे करे दूर – मूली में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर दिन मूली खाने या फिर मूली का जूस पीने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहता है। मूली खाने से रुखी त्वचा की समस्या और मुंहासे से छुटकारा मिलता है। बालों में रूसी की समस्या खत्म होती है और बाल की जड़ों को मजबूत बनाता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

मूली खाने के फायदे – इम्यूनिटी से लेकर ब्लड प्रेशर तक करता है कंट्रोल

मूली खाने के फायदे
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts