5 राज्यों के चुनाव पूरे होते ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अपने साथियों के साथ माता वैष्णो देवी का आशिर्वाद लेने पहुंचे। इस यात्रा में भाजपा महासचिव विनोद तावडे, तरुण चुघ, पीएमओ राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह और जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष रविन्द्र रैना भी मौजूद थे।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निजी और भाजपा परिवार के सदस्यों के साथ वैष्णो देवी गुफा में पहुंचकर महासरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली की पूजा प्रार्थना की।
चुनावों के फैसले अब EVM में कैद हो चुके हैं, मां भगवती की प्रार्थनाओं का दौर भी शुरु हो चुका है और भाजपा के दिग्गजों के इस दौरे को आगामी जम्मू कश्मीर चुनाव की तैयारियों के जायजे के तौर पर भी देखा जा रहा है।
वैष्णो देवी में भगवती दर्शन के बाद महाकाल पूजन
कटरा में माता भगवती के दर्शन करने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की। चुनावी दौर में ये पूजा भी मायने रखती है क्योंकि काल के भी काल महाकाल की पूजा है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
योगी आदित्यनाथ ने की गोरखनाथ पूजा
यूपी के चुनाव पूर्ण होते ही सीएम और गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ ने भी शिव अवतारी बाबा गोरखनाथ की पूजा अर्चना की।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































