औरंगाबाद सूर्य महोत्सव: वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ सूर्य महोत्सव का हुआ उद्घाटन

औरंगाबाद सूर्य महोत्सव

पटना। औरंगाबाद सूर्य महोत्सव : बिहार के औरंगाबाद जिले में ऐतिहासिक सूर्य देव नगरी में सूर्य महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान भास्कर के जन्मदिन पर जिले में सूर्य महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री सह प्रभारी ब्रज किशोर बिंद ने किया। महोत्सव का उद्घाटन प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस अवसर पर भाजपा विधान पार्षद राजन कुमार सिंह , विधायक आनंद शंकर सिंह ,जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल , पुलिस कप्तान दीपक बरनवाल , एडीएम सुधीर कुमार ,उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार , एसडीपीओ अनूप कुमार , एसडीओ प्रदीप कुमार , जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा , बीडीओ अमरेश मिश्रा , सीओ अरुण कुमार गुप्ता , जिला पार्षद शशि भूषण शर्मा , मुखिया उमा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   बिहार में कोरोना के 144 नए केस मिले, कोरोना मरीजों की संख्या 2300 के पार

औरंगाबाद सूर्य महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के घोष दल ने अतिथियों को स्वागत सत्कार किया। छात्रों ने अतिथियों का स्वागत स्वागत गान गाकर किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने अतिथियों को जल जीवन हरियाली का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

औरंगाबाद सूर्य महोत्सव
औरंगाबाद सूर्य महोत्सव का उद्घाटन

औरंगाबाद सूर्य महोत्सव में भाषण के दौरान विधायक आंनद शंकर सिंह और विधान पार्षद राजन सिंह ने देव में मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मैं देव की जनता से वादा करता हूं कि अगला अस्पताल देव में बनेगा। सभा के संबोधित करते हुए देव की मुखिया उमा देवी ने देव में मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाया। जिसके बाद मंत्री ने देव में मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर सभा में जनता से वादा किया।

यह भी पढ़ें -   शिया वक्फ बोर्ड ने कहा, विवादित जगह पर बने राममंदिर, मस्जिद थोड़ी दूर पर

सूर्य महोत्सव में पहुंचे पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि देव में मेडिकल कॉलेज आने से कोई माइ का लाल नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि देव में मेडिकल कॉलेज के लिए जितना संघर्ष करना होगा करेंगे।

बता दें कि औरंगाबाद बिहार का एक जिला है। औरंगाबाद में कई ऐतिहासिक जगहें हैं जिन्हें राज्य सरकार द्वारा विकसित किया गया है। औरंगाबाद जिले का भगवान भास्कर का मंदिर राज्य भर में प्रसिद्ध है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now