विधानसभा चुनाव परिणाम: छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की जीत

assembly-election-results-congress-victory-in-chhattisgarh-and-rajasthan

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। कांग्रेस ने बीजेपी को चुनावी दंगल में  हराते हुए छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत मिल चुकी है लेकिन अभी राजस्थान में एक सीट चाहिए कांग्रेस को जीत के लिए। वहीं पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में स्थानीय पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट को जीत हासिल हुई है।

बात करें तेलंगाना की तो यहां भी राष्ट्रीय पार्टी को जनता ने नकार दिया है। तेलंगाना में टीआरएस को सिर जीत का ताज सजा है। जनता ने राज्य की कमान टीआरएस को सौंपने का फैसला सुनाया है। तेलंगाना में टीआरएस को 88 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को यहां पर 19 सीटें मिली हैं। बीजेपी को मात्र 1 सीट से ही संतुष्ट होना पड़ा है।

विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर कांग्रेस कार्यालयों में जश्न का माहौल है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं, युवाओं और किसानों की जीत है। राजस्थान में बीजेपी के हाथ से सत्ता जाने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से मात्र एक सीट दूर है।

वहीं तेलंगाना में टीआरएस को बहुमत मिलने के बाद ओवैसी ने कहा कि मैं यह जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि आगामी लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर राव के पास वह क्षमता है कि वह देश का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि अब इस देश को कांग्रेस और भाजपा के अलावा एक तीसरे नेतृत्व की जरूरत है और यह क्षमता के चंद्रशेखर राव में है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

ओवैशी ने कहा कि हमने किसी तरह की मांग नहीं की है, हम उनके साथ खड़े हैं न सिर्फ तेलंगाना की भलाई के लिए बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

विधानसभा चुनाव परिणाम: छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की जीत

assembly-election-results-congress-victory-in-chhattisgarh-and-rajasthan
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts