Anushka Sharma Biography: अनुष्का शर्मा की जीवनी, पति और करियर

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पहली बार फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान थे। यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी।
Anushka Sharma Biography

Anushka Sharma Biography: अनुष्का शर्मा एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और उनका मुख्य पेशा अभिनय है। एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान अनुष्का शर्मा विराट कोहली से मिली और फिर 2017 में दोनों ने शादी कर ली। पेशे से क्रिकेटर विराट कोहली जब पहली बार अनुष्का शर्मा से मिले तो वह उसी वक्त अपना दिल हार बैठे और फिर अनुष्का और विराट एक-दूसरे के साथ डेटिंग करने लगे।

Anushka Sharma Biography: अनुष्का शर्मा का व्यक्तिगत जीवन

  • जन्म – 1 मई 1988
  • आयु – 2023 के अनुसार 35 वर्ष
  • जन्म स्थान – अयोध्या, उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • गृह नगर – मूल रूप से अयोध्या की रहने वाली। बेंगलुरु में पली-बढ़ी और अब मुंबई में रहती हैं।
  • विद्यालय – आर्मी स्कूल, बेंगलुरु
  • विश्वविद्यालय – माउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु
  • शैक्षणिक योग्यता – बीए, कला स्नातक और अर्थशास्त्र में मास्टर
  • धर्म – हिंदू, ब्राह्मण जाति
  • खाना-पीना – शुद्ध रूप से शाकाहारी

Anushka Sharma Biography: अनुष्का शर्मा का परिवार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। उनके पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है जो एक सेना अधिकारी रह चुके हैं। मां का नाम आशिमा शर्मा है। सेना अधिकारी रहने के कारण उनके पिता का ट्रांसफर अक्सर अलग-अलग शहरों में हुआ करता था। बाद में अनुष्का शर्मा परिवार सहित बेंगलुरु शिफ्ट हो गई और वहीं पर अनुष्का शर्मा की पढ़ाई लिखाई हुई।

  • पिता का नाम – अजय कुमार शर्मा (सेना अधिकारी)
  • माता का नाम – आशिमा शर्मा (गृहिणी)
  • पति का नाम – विराट कोहली (क्रिकेटर)
  • भाई का नाम – करनेश शर्मा (मर्चेंट नेवी)
  • बहन का नाम – ज्ञात नहीं है
  • अनुष्का शर्मा की शादी की तारीख – 11 दिसंबर 2017

Anushka Sharma Biography: अनुष्का शर्मा का करियर

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पहली बार फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान थे। यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक रिकॉर्ड कायम किया। फिल्म की सफलता का श्रेय शाहरुख खान ने अनुष्का शर्मा को दिया था।

फिल्म रब ने बना दी जोड़ी की सफलता के बाद शाहरुख खान ने कहा था कि यह फिल्म उनकी वजह से नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा की वजह से हिट हुई है। अनुष्का शर्मा के लिए पहली ही फिल्म हिट होना किसी सपने से कम नहीं था। फिर धीरे-धीरे अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में एक बड़ी अभिनेत्री के तौर पर उभर कर सामने आई।

अनुष्का शर्मा हमेशा एक मॉडल बनना चाहती थी और इसी चाह में वह बेंगलुरु से मुंबई आई और लैक्मे फैशन में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। जब वह अपनी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के लिए ऑडिशन देने गई थी तो उन्हें उनके पहले निर्माता आदित्य चोपड़ा द्वारा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। निर्माता आदित्य चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा की खूबसूरती को लेकर नकारात्मक टिप्पणी की थी।

अनुष्का शर्मा मुंबई अपने बॉयफ्रेंड जोएब के साथ फिल्मी दुनिया में करियर बनाने के लिए आई थी। अनुष्का शर्मा का बॉयफ्रेंड भी एक मॉडल के रूप में करियर बनाने के लिए मुंबई आया था। लेकिन जोएब को कोई बड़ा ऑफर नहीं मिला और वह फिर वापस अपना सपना लेकर बेंगलुरु लौट गया। अनुष्का और जोएब के बीच दूरियां बढ़ने के कारण दोनों का रिलेशनशिप धीरे-धीरे खत्म हो गया।

वर्तमान में अनुष्का शर्मा मुंबई में रहती हैं। मुंबई के बद्रीनाथ टावर की तीसरी मंजिल पर सेवन बंगला अनुष्का शर्मा का है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को मुख्य रूप से नाचना और पढ़ना बहुत पसंद है। इसी वजह से अनुष्का शर्मा ने फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाया।

2013 में अनुष्का शर्मा को जब तक है जान फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। बैंड बाजा बारात फिल्म के लिए 2011 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा जब तक है जान 2013 के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

अनुष्का शर्मा का विवाद

अनुष्का शर्मा का विवादों से भी नाता रहा है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते वक्त उन्होंने उनके नाम की स्पेलिंग गलत लिख दी थी। जिसके बाद ट्विटर यूजर ने अनुष्का शर्मा की काफी आलोचना की थी। अनुष्का शर्मा ने बाद में अपना ट्वीट डिलीट किया और फिर दूसरा ट्वीट किया लेकिन उसमें भी गलतियां लिख दी। फिर तीसरे प्रयास में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का नाम सही तरीके से लिखा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा का विवाद एक फिल्म को लेकर सामने आया था। खबरों के मुताबिक 2016 की शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्तों में दरार आ गई थी। रिपोर्ट के अनुसार इसके पीछे की वजह एक फिल्म थी जिसमें विराट कोहली ने काफी पैसा लगाया था। यह फिल्म अनुष्का शर्मा का था। फिल्म का नाम था बॉम्बे वेलवेट। जब विराट कोहली ने पैसों के नुकसान को लेकर अनुष्का शर्मा से सवाल किया तो वह परेशान हो गईं।

बाद में विराट कोहली ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया। हालांकि फिर बाद में दोनों कुछ समय बाद एक दूसरे के साथ हो गए फिर दोनों ने शादी कर ली।

Anushka Sharma Husband: अनुष्का शर्मा के पति का नाम

अनुष्का शर्मा के पति (Anushka Sharma Husband) का नाम विराट कोहली है। विराट कोहली पैसे से क्रिकेटर हैं और भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। अनुष्का शर्मा से विराट कोहली एक विज्ञापन के दौरान मिले थे।

Anushka Sharma Husband
Anushka Sharma Husband Virat Kohli

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर यह नज़दीकियां शादी में तब्दील हो गई। विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को एक निजी समारोह में शादी कर ली। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने एक बच्ची को जन्म दिया।

अनुष्का शर्मा की पसंदीदा चीजें

अनुष्का शर्मा के पसंदीदा अभिनेता बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान है और अभिनेत्री रानी मुखर्जी है। फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड में जब वी मेट, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, चक दे इंडिया और दिल से फिल्म अनुष्का शर्मा को पसंद है।

हॉलीवुड फिल्मों में The Shawshank Redemption, Life is Beautiful, In the Mood for Love, Fish Tank शामिल हैं। वाइट, ग्रे, ब्लैक और नेवी ब्लू रंग अनुष्का शर्मा को बेहद पसंद है। Ralph Lauren Blue परफ्यूम लगाना अनुष्का शर्मा बहुत ही पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें घूमने का भी शौक है और उनका पसंदीदा डेस्टिनेशन हिमालय तथा गोवा है।

अनुष्का शर्मा नेट वर्थ और पुरस्कार

अनुष्का शर्मा के पास कॉल 9 मिलियन की संपत्ति है। इसके अलावा वह एक फिल्म के लिए लगभग 8 करोड़ रुपए लेती हैं। इसके अलावा संयुक्त रूप से विराट और अनुष्का ने 19 करोड़ की प्रॉपर्टी भी अपने नाम पर ली है।

इसके अलावा अनुष्का शर्मा को कई पुरस्कार भी मिले हैं।

  1. फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स:
    • 2011: बेस्ट फिमेल डेब्यू – ‘रब ने बना दी जोड़ी’
    • 2013: बेस्ट एक्ट्रेस – ‘जब तक है जान’
    • 2016: बेस्ट एक्ट्रेस – ‘ऐ दिल है मुश्किल’
  2. फ़िल्मफेयर ग्लैमर अवॉर्ड्स:
    • 2011: बेस्ट फिमेल डेब्यू – ‘रब ने बना दी जोड़ी’
    • 2013: बेस्ट एक्ट्रेस – ‘जाब तक है जान’
  3. फ़िल्मफेयर अवार्ड्स साउथ:
    • 2011: बेस्ट डेब्यू (फेमेल) – ‘सुपर’

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

Anushka Sharma Biography: अनुष्का शर्मा की जीवनी, पति और करियर

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पहली बार फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान थे। यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी।
Anushka Sharma Biography
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts