जामिया हिंसा पर अनुराग के बिगड़े बोल, कहा- मोदी सरकार पैदा कर रही आतंकवादी

नागरिकता संशोधन कानून

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में गोली चलने का मामला सामने आया है। जामिया में गोलीबारी के बाद फिल्मकार अनुराग कश्यप ने मोदी सरकार और ट्वीटर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब भी शक है कि सरकार और पार्टी ही आतंकवाद पैदा कर रहे हैं?

विश्वविद्यालय में गोली चलाने वाला आरोपी बजरंग दल का सदस्य बताया जा रहा है। आरोपी नाबालिग है। गोलीबारी के बाद जामिया का एक स्टूडेंट घायल हो गया। इस घटना के बाद फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा बयान दिया है।

अनुराग कश्यप ने मोदी सरकार पर तीखा बयान देते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि ये सरकार साफ-साफ कर रही है कि जय श्रीराम और भारत माता की जय बोल कर, हिंदुत्व के नाम पर जो चाहे करो, मारो, काटो, हम कुछ नहीं होने देंगे। उन्होंने सवाल दागते हुए पूछा कि अब भी शक है कि पार्टी ही आतंकवाद को पैदा कर रही है?

अनुराग कश्यप यहीं नहीं रूके। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर आगे लिखा, और कमाल की बात यह है कि इन सारे हिंदुत्व आतंकवादियों को लगता है कि वे देशभक्त हैं। ये हासिल किया है नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी ने पिछले 6 सालों में। मुबारक हो। #टुकड़ेटुकड़ेभाजपा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप इससे पहले भी बीजेपी सरकार पर हमलावर रहे हैं। अनुराग कश्यप पिछले कुछ समय से सीएए और एनआरसी का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। वे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुंबई में हुए विरोध-प्रदर्शनों में भी नजर आ चुके हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

जामिया हिंसा पर अनुराग के बिगड़े बोल, कहा- मोदी सरकार पैदा कर रही आतंकवादी

नागरिकता संशोधन कानून
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts