जामिया फायरिंग पर बोले गृहमंत्री, घटना बर्दाश्त के बाहर, करेंगे कठोर कार्रवाई

जामिया फायरिंग

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया इलाके में फायरिंग के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार की घटना पर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस तरह की किसी को घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी और कठोर कार्रवाई करेगी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली में गोली चलाने की घटना हुई है। उसपर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि जामिया इलाके में गोलीबारी पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने मोदी सरकार पर तीखा बयान दिया था।

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर में बदलाव के विरोध में हो रहे धरना-प्रदर्शन में गुरुवार को दिल्ली की जमिया इलाके में गोलीबारी की घटना हुई। जामिया फायरिंग में जामिया का एक छात्र घायल हो गया। गोलीबारी करने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

जामिया में गोलीबारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर जवाब देना चाहिए कि वो किस तरह की दिल्ली बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जवाब दे कि वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?

जामिया फायरिंग के बाद दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। बता दें कि पिछले लगभग दो महीने से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहा है। इस वजह से नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now