भारत विरोधी गतिविधि के चलते ब्रिटिश सांसद का वीजा रद्द, एयरपोर्ट से भेजा वापस

भारत विरोधी गतिविधि

नई दिल्ली। भारत विरोधी गतिविधि के चलते एक ब्रिटिश सांसद को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया। ब्रिटेन की सांसद डेबी अब्राहम कई मौकों पर भारत की आंतरिक मामलों को लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने से लेकर मोदी सरकार की कश्मीर की नीतियों पर सांसद ने ट्विटर पर कई बार विरोध किया है।

बता दें कि ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम ब्रिटेन में लेबर पार्टी से संबंध रखती हैं। सरकारी सूत्रों का कहना है कि सांसद का वीजा 14 फरवरी को ही रद्द किया जा चुका था। वो एंटी इंडिया एक्टिविटी में शामिल थीं। वहीं ब्रिटिश सांसद ने आरोप लगाया है कि उसके पास भारत आने का वीजा था लेकिन भारत के अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट से ही उन्हें वापस लौटा दिया।

वहीं इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी को वीजा देना या फिर वीजा रद्द करना सरकार के ऊपर निर्भर करता है। डेबी अब्राहम को 7 अक्टूबर 2019 को ई-बिजनेस वीजा दिया गया था, जो 5 अक्टूबर 2020 तक बिजनेस मीटिंग के लिए वैद्य था। उनका ई-बिजनेस वीजा 14 फरवरी 2020 को वापस ले लिया गया, क्योंकि वह भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थीं। इस बारे में सांसद को 14 फरवरी को ही सूचना दे दी गई थी।

सरकार के अनुसार, जिस वक्त वो दिल्ली एयरपोर्ट पर आईं तो उनके पास आधिकारिक वीजा नहीं था। फिलहाल ब्रिटेन के नागरिकों को लिए भारत में वीजा ऑन अराइवल की नीति नहीं है। बिजनेस के संबंध में जारी किए गए वीजा का इस्तेमाल दोस्तों या परिवार के मिलने के लिए नहीं किया जा सकता है। इसके लिए अलग से वीजा लेना होता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

भारत विरोधी गतिविधि
डेबी अब्राहिम का ई-बिजनेस वीजा

बता दें कि ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम भारत के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। डेबी का कहना है कि वह एक मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और सामाजिक कार्य करती हैं। जिन लोगों का अधिकार छीना जा रहा है वह उसके मसले पर जरूर बोलेगी।

ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम नरेंद्र मोदी सरकार की कश्मीर नीति की हमेशा आलोचना करती रही हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का भी विरोध किया था। इस मसले पर डेबी केंद्रीय सरकार की आलोचना करती रही हैं। डेबी अब्राहम ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सांसद हैं। लेबर पार्टी का रूख हमेशा ही भारत विरोधी रहा है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

भारत विरोधी गतिविधि के चलते ब्रिटिश सांसद का वीजा रद्द, एयरपोर्ट से भेजा वापस

भारत विरोधी गतिविधि
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts